NEW English Version

महापौर ने दिलायी दो पार्षदो को शपथ-वार्ड 32 व 76 के नवनिर्वाचित पार्षदो ने ली शपथ

अलीगढ़ के विकास व नगर निगम हित में कार्य करने की महापौर व नगर आयुक्त की नवनिर्वाचित पार्षदो से अपील

अलीगढ़ : अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड के नवनिर्वाचित 90 पार्षदों में से व्यक्तिगत कारणों से दिनांक 27 मई को आहुत शपथ समारोह में शपथ लेने से रह गए पार्षद वार्ड 32 के पार्षद हरिशंकर व पार्षद वार्ड 76 के पार्षद दीपू शर्मा को 12 जून 2023 सोमवार को महापौर प्रशांत सिंघल ने जवाहर भवन अपने कार्यालय में संविधान के प्रति श्रद्धा एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महापौर और नगर आयुक्त संयुक्त रूप ने नवनिर्वाचित दोनों पार्षदों को बधाई देते हुए अलीगढ़ के विकास और नगर निगम हित में जनसहभागिता के साथ कार्य करने की अपील की।

दोनों पार्षदों के शपथ कार्यक्रम में नगर आयुक्त अमित आसेरी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सीटीओ विनय कुमार राय,  नाज़िर संजय सक्सेना तरुण पाठक मीडिया सहायक अहसान रब स्टेनो देशदीपक सतीश मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »