NEW English Version

नगर आयुक्त का  प्लास्टिक पॉलीथिन पर एक्शन- ₹116000.00 का वसूल किया जुर्माना-9 किलो से ज्यादा पॉलिथीन ज़ब्त।

अलीगढ़, नगर निगम: प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन की धरपकड़ ने पकड़ी रफ्तार- रोजाना सुबह और शाम होगी कार्रवाई- प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक उत्पाद को खत्म करने के लिए एक्शन मोड में आया नगर निगम।

अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक हटाने की कार्यवाही होगी रोज़ाना-प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद व पॉलीथिन इस्तेमाल करने वालो पर नगर निगम अपनायेगा सख्त रुख़।

19 जून को मामू भांजा स्थित रेडियो मार्केट में चलेगा अभियान-आरंभ-2.0 के तहत रोजाना प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन के विरुद्ध चलेगा अभियान अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव।

प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन को जड़ से खत्म करने के लिए पिछले दिनों प्रदेश की जयश्री माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की गई थी। माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश के साथ-साथ अलीगढ़ को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन से मुक्त बनाने की कवायद अलीगढ़ नगर निगम ने शुरू कर दी है। 

अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर नाले नालियों पर अतिक्रमण करके आम नागरिकों को यातायात से जूझने पर मजबूर करने वालो के साथ-साथ अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में  किशनपुर तिराहे से क़्वार्सी चौराहे सड़क के दोनों साइडों पर अवैध अतिक्रमण रैंप को तोड़ने की कार्रवाई करते हुए।

अतिक्रमण करने वालो पर ₹9200 और प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग कर गंदगी करने वालों पर जमकर कार्रवाई करते हुए लगभग ₹100000 का जुर्माना वसूला वहीं दूसरी ओर जोनल अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में सासनी गेट क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन बिक्री करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई हुई जिसमें ₹16000 और गंदगी करने पर ₹1400 का जुर्माना वसूला किया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी  ने कहा प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन मुक्त अलीगढ़ के लिए जन सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है अलीगढ़ नगर निगम सभी व्यापारी बंधुओं व दुकानदारों से अपील करता है कि वह प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन त्याग करने के लिए आगे आएं अलीगढ़ नगर निगम ऐसे व्यापारी और दुकानदारों का सम्मान करेगा। 

प्लास्टिक

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के बताया सभी ज़ोनल अधिकारी के नेतृत्व में सभी एसएफआई की मौजूदगी में शासन की मंशा के अनुरूप प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों व पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए है।अभियान में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह प्रभारी कर्नल निशीथ सिंघल पुलिस व प्रवर्तन दल के जवान आदि साथ थे। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »