NEW English Version

बच्चों ने नगर आयुक्त से बोला पॉलीथिन टाटा बाय बाय

अलीगढ़ : हम सब ने यह ठाना है अलीगढ़ को प्लास्टिक मुक्त बनाना है-नगर आयुक्त ने पार्क में पॉलिथीन बहिष्कार की दिलाई शपथ।प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के खात्मे के लिए एकजुट होकर नगर निगम का करे सहयोग- तभी जल निकासी और नाला नालियों की सफाई हो सकेगी बेहतर से बेतरीन:-नगर आयुक्त अमित आसेरी।

पर्यावरण बचाव व भविष्य को संवारने के लिए आज और अभी से त्यागना होगा प्लास्टिक का उपयोग:-अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव। गांधी पार्क में प्लास्टिक कैरी बैग और प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद त्यागने पर हुआ संवाद-सहायक नगर आयुक्त और मीडिया सहायक ने पब्लिक को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से कराया अवगत।

उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाने के आव्हान के साथ ही प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद और कैरी बैग के खात्मे के लिए युद्ध स्तर पर कवायद शुरू हो गई है।

नगर आयुक्त

सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंधों को प्रभावी ढंग से अलीगढ़ में लागू कराए जाने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त अमित आसेरी ने जन जागरूकता जन सहभागिता जनप्रतिनिधियों और व्यापारी बंधुओं के सहयोग से अलीगढ़ को प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया है जिसकी कवायद के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी के नेतृत्व में  गांधी पार्क से जन जागरूकता/संवाद/शपथ का अभियान शुरू किया गया।

गांधी पार्क नगर आयुक्त ने सुबह सवेरे टहलने वाली नागरिकों खासतौर से नन्हे-मुन्ने बच्चों से प्लास्टिक कैरीबैग को टाटा-बाय -बाय बोलने के लिए बातचीत की नगर आयुक्त ने यहां पर लोगों को प्लास्टिक कैरी बैग के इस्तेमाल से साफ सफाई और जल निकासी में आ रही रुकावट के बारे में बताया नगर आयुक्त ने पर्यावरण और आने वाले भविष्य में पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को शपथ दिलाते हुए जागरूक किया। नगर आयुक्त ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को घर पर जाकर अपने मम्मी पापा को पॉलिथीन को टाटा बाय बाय बोलने के दिल को छूने वाली अपील की।

जन जागरूकता कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह कर अधीक्षक सभापति यादव रामकिशोर कमल जेई संजय कुमार एफएसआई रमेश चंद सैनी अनिल सिंह बिशन सिंह मीडिया सहायक एहसान रब, स्टेनो देशदीपक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष /नाज़िर संजय सक्सेना आरआई आलोक वर्मा अब्दुल रहीम अंसारी करन पाल आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »