NEW English Version

भारतीय नौसेना – सागर में योग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर 14 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के रूप में मान्यता दी गई थी। 2015 के बाद संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के आयोजन के लिए आयुष मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय और अन्य मंत्रालयों के सहयोग से एकता और एकजुटता के प्रतीक ‘समुद्र में योग’ (ओशियन रिंग ऑफ योगा) कार्यक्रम आयोजित किया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 के अवसर पर हिंद महासागर में तैनात भारतीय नौसेना के जहाज मित्र देशों के विभिन्न बंदरगाहों का दौरा कर रहे हैं और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के संदेश का प्रसार कर रहे हैं, यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का विषय भी है।

भारतीय नौसेना कई वर्षों से समुद्री सीमाओं से परे विदेशों में योग के प्रचार-प्रसार के कार्य में लगी हुई है और भारतीय नौसेना के जहाजों द्वारा दौरा किए जाने वाले अधिकांश विदेशी बंदरगाहों पर योग सत्र निर्धारित हैं। इनसे स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की दिशा में योग से होने वाले लाभ के संदेश का प्रसार होता है। इस वर्ष भारतीय नौसेना सक्रिय रूप से वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का समर्थन कर रही है। हमारे जहाज किल्टनचेन्नईशिवालिकसुनयनात्रिशूलतरकशवागिरसुमित्रा और ब्रह्मपुत्र बांग्लादेश के चट्टोग्राम, मिस्र के सफागाइंडोनेशिया के जकार्ताकेन्या के मोम्बासामेडागास्कर के टोमासिनाओमान के मस्कट,  श्रीलंका के कोलंबोथाईलैंड के फुकेत और संयुक्त अरब अमीरात के दुबई बंदरगाह पर पोर्ट कॉल करेंगे और योग से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कुल मिलाकरअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 महासागर रिंग ऑफ योग के हिस्से के रूप में 19 भारतीय नौसेना जहाजों पर लगभग 3500 नौसैनिकों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जल सीमाओं में योग के प्रचार-प्रसार की दिशा में 35,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की है। इसमें विदेशी बंदरगाहों/अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में 11 भारतीय नौसेना के जहाजों पर 2400 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। विशेष रूप से हमारे विदेशी मिशनों के साथ मिलकर कई विदेशी नौसेनाओं के जहाजों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की भी योजना बनाई गई हैजिसमें 1200 से अधिक विदेशी नौसेनाकर्मी शामिल हैं।

विदेशी बंदरगाहों पर भारतीय नौसेना के जहाजों द्वारा अंर्राष्ट्रीय योग दिवस-23 की गतिविधियों में जहाज के चालक दल और मेजबान देश के कर्मियों को शामिल करने की योजना है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘सामान्य योग प्रोटोकॉल’ (सीवाईपी) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और स्वस्थ जीवन शैली के शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक पहलुओं के संतुलन के लिए योग की क्षमताओं को उजागर किया जाएगा ताकि इसे वैश्विक स्तर पर अपनाया जा सके।

सभी नौसैनिक बंदरगाहों, ठिकानों, जहाजों और प्रतिष्ठानों पर योग गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इन गतिविधियों में सीवाईपी का अभ्यास करना और 21 जून 23 को होने वाले कार्यक्रम से पहले दैनिक रूप से योग से संबंधित गतिविधियों का संचालन करना शामिल है। नौसेना में ‘योग के स्वास्थ्य लाभ’ पर सामूहिक शिविर, कार्यशालाएं, पोस्टर प्रतियोगिताएं, प्रश्नोत्तरी और व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »