NEW English Version

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में CREDAI गार्डन-पीपुल्स पार्क का उद्घाटन किया

-श्री अमित शाह जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती में सम्मिलित हुए और महाप्रभु का आशीर्वाद लिया-

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर आज अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती में सम्मिलित हुए और महाप्रभु का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अपने ट्वीट में गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा आस्था व भक्ति का अलौकिक समागम है। हर वर्ष यहाँ भगवान के दर्शन की अनुभूति दिव्य व अविस्मरणीय होती है। महाप्रभु सभी पर कृपा बनायें रखें। जय जगन्नाथ।

श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और भूमि पूजन भी किया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने अहमदाबाद नगर निगम (AMC) द्वारा न्यू राणीप में नवनिर्मित पार्क, चाँदलोडिया में 67 करोड़ रुपये की लागत से AMC व रेलवे द्वारा नवनिर्मित जगतपुर रेलवे फ्लाईओवर और CREDAI गार्डन में पीपल्स पार्क का उद्घाटन किया। श्री शाह ने बावला में त्रिमूर्ति हॉस्पिटल का भूमिपूजन भी किया।

श्री जगन्नाथ रथयात्रा आस्था व भक्ति का अलौकिक समागम है, हर वर्ष यहाँ भगवान के दर्शन की अनुभूति दिव्य व अविस्मरणीय होती है, महाप्रभु सभी पर कृपा बनायें रखें- गृह मंत्री

CREDAI गार्डन-पीपल्स पार्क का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि CREDAI ने 12 हजार वर्ग मीटर में लगभग ढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से पीपल्स पार्क का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि CREDAI ने पर्यावरण के साथ-साथ मध्यम वर्ग, उच्च मध्यम वर्ग और गरीब बच्चों को ध्यान में रखते हुए इस सुंदर स्थल को बनाया है। आज बढती हुई शहरीकरण की प्रक्रिया में सामान्य नागरिक के लिए बगीचा एक बहुत अच्छी और आरामदायक जगह है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत की संस्कृति, परंपरा और विरासत को आसमान तक पहुंचाने काम किया है, उसी का उदाहरण है योग दिवस। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने योग दिवस को विश्व के मंच से जनआंदोलन बनाने का काम किया है, आज योग दिवस को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है,170 देशों में योग दिवस के दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस प्रयास से भारतीय संस्कृति को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया है।

-श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत की संस्कृति, परंपरा और विरासत को आसमान तक पहुंचाने का काम किया है-

श्री शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 21 जून को यूनाइटेड नेशन (UN) में योग दिवस मनाने वाले समग्र विश्व के सबसे पहले राष्ट्राध्यक्ष बनेंगे, इसके लिए देशवासियों को बहुत-बहुत अभिनंदन। उन्होंने कहा कि दवाईयों के बिना जीवन जीने का रहस्य हमारे ऋषि-मुनियों ने योग शास्त्रों में बतलाया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस रहस्य को बहुत ही साहसिक तरीके से जनआंदोलन बनाकर छोटे-छोटे बच्चों, किशोरों सहित सभी लोगों को योग के साथ जोड़ने का एक अभियान चलाया। 2014 से शुरु हुए इस अभियान के चलते लोगों के जीवन में 10-15 वर्ष में ही बहुत बड़ा परिवर्तन आना शुरु हो जाएगा। श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के हर व्यक्ति के जीवन को ऊपर उठाने का काम किया है।

भारत की जनता ने बहुत ही आशा के साथ 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी जी को पूर्ण बहुमत के साथ देश का प्रधानमंत्री बनाया। उस समय देश की जनता को विभिन्न क्षेत्रों जैसे सुरक्षा,अर्थतंत्र, शिक्षा, नागरिक कल्याण, रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट, स्किल डेवलपमेंट आदि में परिवर्तन की आवश्यकता महसूस हो रही थी।

-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने योग दिवस को विश्व के मंच से जनआंदोलन बनाने का काम किया है, आज योग दिवस को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है, 170 देशों में योग दिवस के दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है-

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की जनता को साथ में रखकर कुछ ही समय में देश में आमूलचूल परिवर्तन किए, जिन्हें आज देश का हर नागरिक अनुभव कर रहा है। यही वजह है कि 10 अप्रैल 2023 को अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव किबितू में ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ के शुभारंभ के दौरान वहां के लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हर घर सिलेंडर,बिजली,शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाएं और हर महीने 5 किलो अनाज पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया।

श्री अमित शाह

श्री अमित शाह ने कहा कि CREDAI इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, युवाओं के कौशल विकास व समाज सुधार में सराहनीय कार्य कर रहा है जिससे एक इंस्टीट्यूट के रुप में इसकी क्रेडिबिलिटी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि CREDAI ने पीपल्स पार्क के साथ-साथ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) फंड के तहत 75 आंगनवाड़ियों में खेल-कूद के साधन देकर बच्चों के खेलने की व्यवस्था करने का इनिशिएटिव भी लिया है जो कि अनेक लोगों के लिए प्रेरणादायी है।

इससे बच्चों में खेलने की आदत डालने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनके मन में उपजने वाली हीन भावना का भी निवारण किया जा सकेगा। श्री शाह ने गांधीनगर में विभिन्न विकास कार्यों को पूर्ण करने पर गुजरात सरकार और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में गांधीनगर में जनता के सहयोग से लगभग 5 लाख 42 हजार वृक्ष लगाए गये हैं। श्री शाह ने CREDAI के प्रत्येक सदस्य से 25 नए वृक्ष लगाने का संकल्प लेने का आग्रह किया ताकि अहमदाबाद को और ग्रीन बनाने का अभियान चलाया जा सके।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »