NEW English Version

कलस्टर प्रभारी अब रात में घूमेगें देखें स्ट्रीट लाइटः-नगर आयुक्त

स्ट्रीट लाइट सुधार को चलेगा अभियान-

आने वाले दिनों में इदुल जुहा और श्रवण मास को देखते हुये नगर आयुक्त अमित आसेरी ने शहर के चौराहों, प्रमुख बाजार व सड़कों में लगी स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने का मन बना लिया है। मंगलवार को लाइट डिपार्टमेंट की समीक्षा करते हुये बंद प्रकाश बिन्दुओं पर नगर आयुक्त ने प्रभारी पथ प्रकाश मनोज कुमार प्रभात और ईईएसएल कम्पनी पर नराज़गी दिखायी और सात दिवसीय अभियान चलाकर सभी पार्षद वार्डो में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिये।

नगर आयुक्त ने शहर के प्रमुख चौराहो, सड़कों व गलियों को जगमागने के लिये अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को जिम्मेदारी देते हुये सभी कलस्टर प्रभारी और जोनल अधिकारियों को अपने अपने आवंटित वार्ड में रात्रि में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को चैंक करने के निर्देश दिये।

प्रभारी

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि साफ सफाई, पेयजल की तरह स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी नगर निगम की एक महत्वपूर्ण पब्लिक सुविधा है इस जनसुविधा को अगले 7 दिनों में अभियान चलाकर प्रभावी बनाने की कार्य योजना बनायी गयी है। नगर आयुक्त ने संभव जनसुनवाई में जनता की सुनी समस्यायें।-अधीनस्थों को दिये निर्देश। भमोला क्षेत्रवासियों ने नगर आयुक्त का किया सम्मान व विकास कार्यो को शुरू कराने पर किया आभार। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आहुत कीजाने वाली संभव जनसुनवाई में मंगलवार को नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपने कार्यालय में पब्लिक की समस्याओं को सुना और अधीनस्थों को समस्याओं के निदान के लिये शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर मौका मुआयना करने के निर्देश दिये।

संभव जनसुनवाई में नगर आयुक्त के समक्ष 05 शिकायतें आयी जिसमें प्रदीप कुमार जैन महेन्द्र नगर द्वारा नली का पानी घर में आने तथा बदबूदार पानी आने, वीरेन्द्र सिंह बेगमबाग द्वारा हैडपम्प ठीक कराने, वीरेन्द्र सिंह बेगमबाग द्वारा कपूरी बिहार नगला तिकोना की स्ट्रीट लाइट ठीक करने,

भगवान सिंह अम्बेडकर कालोनी द्वारा हाउस टैक्स बिल में छूट दिलाने व अरविन्द श्याम नगर द्वारा बैठी इंटरलॉकिंग सड़क को ठीक कराने की समस्यायें बतायीं। जनसुनवाई में नगर आयुक्त के प्रयासों से भमोला क्षेत्र में बने मरघट के आस पास से अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्यो को शुरू कराने पर भमोला पथवारी राधा कृष्ण जन कल्याण समिति के पदाधिकारिसयों ने नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त सहायक नगर आयुक्त को फूलमाला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यूनिवर्सिटी सर्किल से क्वारसी चुंगी रामघाट रोड तक चला अतिक्रमण अभियान।

अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर नाले नालियों पर अतिक्रमण करके आम नागरिकों को यातायात से जूझने पर मजबूर करने वालो के साथ-साथ अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय के नेतृत्व में  लाल एएमयू सर्किल से रामघाट रोड क्वार्सी चुंगी तक  अभियान चलाया गया। अभियान में सिंगल यूज़ पॉलिथीन गंदगी अतिक्रमण करने वाले 13 लोगों से रू.21000 का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान में कर्नल निशीथ सिंघल कर अधीक्षक राजकिशोर कमल, प्रवर्तन दल आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »