NEW English Version

फिल्म “मस्ताने” की पहली झलक को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने के बाद फिल्म का टीज़र हुआ रिलीज़, अगस्त 2023 में सिनेमाघरों में होगी रिलीज़ 

चंडीगढ़, 21 जून 2023: पंजाबी फिल्मकार इन दिनों फिल्मों में कमाल का काम कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा हो, ट्रेलर हो या पूरी फिल्म, उन्हें पता है कि दर्शकों को अपने काम और कहानी से कैसे रोमांचित करना है और “मस्ताने” के निर्माताओं ने उनका नाम सुर्खियों में जोड़ा है। जैसा कि सभी जानते हैं कि टीम ने हाल ही में फिल्म की पहली झलक जारी की थी,जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए टीम ने फिल्म का टीज़र रिलीज कर दिया है।

मस्ताने

वेहली जनता फिल्म्स और ओमजी सिने वर्ल्ड द्वारा प्रस्तुत, फिल्म “मस्ताने” प्रोजेक्ट और निर्माण मनप्रीत जोहल के साथ आशु मुनीश साहनी और करमजीत सिंह ने किया है तथा  शरण आर्ट्स द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह फिल्म इतिहास के कुछ ऐसे पन्नों को कहानी के ज़रिए पेश करती है जो सिखों के जज्बे और शौर्य की बेमिसाल तस्वीर दर्शाती हैं।

फिल्म में, तरसेम जस्सड़, सिमी चहल के साथ गुरप्रीत घुग्गी, करमजीत अनमोल, हनी मट्टू और बनिंदर बन्नी इस असामान्य कहानी को मुख्य पात्रों के रूप में चित्रित करने के लिए तैयार हैं।

फिल्म ‘मस्ताने’ अगस्त 2023 में सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »