NEW English Version

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए हुई एक दिवसीय कार्यशाला-नगर आयुक्त ने संचारी रोगों की रोकथाम का अभियान पब्लिक और पार्षदों के सहयोग से चलाने की अपील।

संचारी रोगों

अलीगढ़: संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 1 जुलाई से 31जुलाई 2023 तक चलेगा विशेष संचारी रोगों की रोकथाम का अभियान। 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक शासन के दिशा निर्देश से संचारी रोगों की रोकथाम हेतु चलाए जाने वाले अभियान को व्यापक और जनसहभागिता पब्लिक व पार्षदो के सहयोग से चलाने के लिये  पार्षदों सामाजिक संगठनों एसएफआई व स्वच्छता सुपरवाइजरों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आहुत की गयी।

नगर आयुक्त  ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात को  विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम को पार्षदों व पब्लिक के सहयोग से महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष रुप से मलिन बस्तियों में प्रमुखता से चलाने के निर्देश दिए।

कार्यशाला पार्षदों ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए  नाले नालियों की सफाई एंटी लार्वा का छिड़काव पार्षद वार्ड वाइज एंटी लारवा नालों की  सफाई और रोस्टर बनाकर फॉगिंग कराए जाने जैसे जनहित सुझाव दिए।

नगर आयुक्त ने बताया कि संचारी रोग, ड़ेंगू मलेरिया व चिकिनगुनिया सहित संचारी रोगों की रोकथाम के लिए  युद स्तर पर सुबह 6 बजे से एंटी लार्वा व फॉगिंग कराए जाने की व्यवस्था को अभियान के रूप में शुरू किया जाएगा नगर में गली मोहल्ले मोहल्ले तालाब पोखर नाले नालियों में एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग व जले हुए तेल का छिड़काव करने के लिए 8 एसएफआई के नेतृत्व में वार्ड वाइज़ 16 पोटेबल फोंगिंग मशीन,मुख्य मार्गो के लिये 1 बड़ी व्हीकल माउंटेड फॉगिंग मशीन, 60 स्प्रे मशीन सहित 350 कर्मचारियों की 50 क्विक एक्शन टीमें मुस्तेद की है।

अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने बताया डेंगू चिकनगुनिया मलेरिया और संचारी रोगों की रोकथाम व नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति नगर निगम पूर्ण रूप से सचेत हैं एंटी लार्वा व फॉगिंग के लिए कलस्टर प्रभारी से संपर्क करने के साथ साथ नगर निगम कॉमण्ड एन्ड कंट्रोल रूम  पर सपर्क किया जा सकता है।

कार्यशाला में पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन अनिल सेंगर संजय पंडित असलम नूर मुशर्रफ हुसैन सहित अनेको पार्षद की मौजूदगी में मंचासीन अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव कर्नल निशीथ सिंघल ज़ेड एस ओ दलवीर सिंह मीडिया सहायक अहसान स्टेनो देशदीपक नाज़िर संजय सक्सेना सभी एसएफआई सेनेटरी सुपरवाइजर आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »