NEW English Version

आरईसी ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रांची में ‘बिजली उत्सव’ का आयोजन किया

आरईसी

रांची: भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एक महारत्न कंपनी, आरईसी लिमिटेड ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत 29 जून, 2023 को रांची, झारखंड में ‘बिजली उत्सव’ का आयोजन किया। विद्युत क्षेत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले ग्रामीणों ने अपने अनुभवों एवं विचारों का साझा किया कि किस प्रकार से विद्युत ने उनके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाया है।

इस कार्यक्रम में श्री संजय सेठ, सांसद, रांची; श्री डी. के. सिंह, डीजीएम, रांची; श्री मंतोष मणि सिंह, डीजीएम, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल); श्री हिमांशु, ईईई (पश्चिम), जेबीवीएनएल और श्री अंजन लाहिड़ी,

मुख्य कार्यक्रम प्रबंधक, आरईसी लिमिटेड एवं  अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। इस कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया, जहां वक्ताओं ने ऊर्जा संरक्षण से संबंधित मुद्दों, दूरदराज इलाकों में विद्युतीकरण करने के दौरान उपभोक्ता के अधिकारों में आने वाली चुनौतियों और लोगों को विद्युत तक पहुंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के बारे में बात की।

-इस कार्यक्रम का समापन लोगों के बीच एलईडी बल्ब का वितरण करने के बाद हुआ।-

आरईसी लिमिटेड एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था है, जो पूरे देश में बिजली क्षेत्र का वित्तपोषण एवं विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करती है। इसकी स्थापना 1969 में हुई थी और अपनी स्थापना के बाद से आरईसी लिमिटेड ने अपने परिचालन का 50 वर्षों से ज्यादा समय पूरा किया है। यह राज्य बिजली बोर्डों, राज्य सरकारों, केंद्रीय एवं राज्य बिजली उपयोगिताओं, स्वतंत्र बिजली उत्पादकों, ग्रामीण इलेक्ट्रिक सहकारी समितियों तथा निजी क्षेत्र के उपयोगिताओं को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इसकी व्यावसायिक गतिविधियों में उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं में संपूर्ण बिजली क्षेत्र की मूल्य श्रृंखला की परियोजनाओं का वित्तपोषण करना शामिल हैं। आरईसी के वित्तपोषण से देश के प्रत्येक चार में से एक बल्ब रोशन होता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »