NEW English Version

नगर निगम रोपेंगा 16000 वृक्ष, इनरव्हील क्लब की 100 वी वर्षगांठ पर हुआ वृहद वक्षोरपण का आगाज़

शासन द्वारा 01 जुलाई से वित्तीय 2023-24 में नगरीय क्षेत्र में नगर निगमको  16000 पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया गया है। शनिवार को सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव में नेतृत्व में इनरव्हील क्लब की 100 वी वर्षगांठ के अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रेृता गर्ग और पदाधिकारियों के साथ में नगर निगम ने अपने वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि शासन द्वारा 16000 निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक जनप्रतिनिधियों, पब्लिक और पार्षदों के सहयोग से पौधरोपण कराने का है।

उन्होनें बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में दिनांक 1 जुलाई से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है नगर निगम द्वारा असद पुर कायम में 1.5 हेक्टेयर में नंदन वन का शुभारंभ करते हुये लगभग 1600 मीटर स्क्वायर में मियावाकी वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जा रहा है।

इनरव्हील क्लब की चेयरमैन श्रीमती श्वेता गर्ग ने बताया कि उनके क्लब द्वारा मीनाक्षी पुल तथा जेल पुल पर लगे पौधों को गोद लिया गया। इनके द्वारा इन पौधों का सुंदरीकरण संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »