NEW English Version

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने नागपुर में अपने रीजनल ऑफिस की शुरुआत की

-बैंक की योजना पूरे मध्य भारत में वित्त संबंधी समावेश को सुदृढ़ करने की है-

नागपुर, 3 जुलाई, 2023: ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (“बैंक”) [ESAF Small Finance Bank Limited (“Bank”)], एक स्मॉल फाइनेंस बैंक है, जिसने बैंक रहित और अल्प-बैंक सुविधा वाले ग्राहक वर्गों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, नागपुर में अपने नए रीजनल ऑफिस की शुरुआत करके अपनी उपस्थिति का विस्तार किया। बैंक द्वारा शुरू की गई यह सुविधा पूरे देश में आसान वित्तीय पहुँच प्रदान करने के इसके दृष्टिकोण के अनुरूप है।

इस नए रीजनल ऑफिस का हाल ही में उद्घाटन किया गया, जो न सिर्फ पूरे महाराष्ट्र और मध्य भारत में बैंक के संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में काम करेगा, बल्कि क्षेत्र में ग्राहकों को सहायता और सेवा वितरण का लाभ लेने के लिए भी सक्षम बनाएगा। इस विस्तार का उद्देश्य पश्चिम और मध्य भारत में एक सुदृढ़ उपस्थिति स्थापित करना है, जिससे बैंक के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को और अधिक बढ़ावा दिया जा सके।

इस नए ऑफिस का उद्घाटन संगीता लालवानी, रीजनल डायरेक्टर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, ने किया। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन, रविमोहन पेरियाकविल रामकृष्णन ने एटीएम का उद्घाटन किया। वहीं, बालकृष्ण भरतिया, नेशनल प्रेसिडेंट, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स; जॉर्ज कलापराम्बिल जॉन, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट- आईटी और बैंक ऑपरेशन्स; हेमंत कुमार टम्टा, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट- नेटवर्क 2 रेस्ट ऑफ इंडिया ऑफ द बैंक; श्रीकांत सी. के., हेड, मार्केटिंग और बैंक के पीआर; संजीव कुमार होट्टा, बैंक के नागपुर क्षेत्र के रीजनल हेड; और सुनील जाधव, जोनल हेड, ईएसएएफ मल्टी-स्टेट एग्रो को-ऑपरेटिव, ने भी कार्यक्रम के दौरान भाषण दिए।

कार्यक्रम के दौरान, रविमोहन पेरियाकाविल रामकृष्णन ने बैंक के संचालन के लिए एक सेंट्रल हब के रूप में इस नए ऑफिस की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया, जो महाराष्ट्र और मध्य भारत में ग्राहकों को बेहतर समर्थन और सेवा वितरण का लाभ लेने के लिए सक्षम बनाएगा।

कदम्बेलिल पॉल थॉमस, मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड, ने कहा, “यह विस्तार सिर्फ ईएसएएफ बैंक के लिए ही एक उल्लेखनीय सफलता नहीं है, बल्कि सभी लोगों तक इसकी वित्तीय पहुँच, समावेशन, आजीविका और आर्थिक विकास के माध्यम से समान अवसर प्रदान करने के बैंक के दृष्टिकोण को भी प्रदर्शित करता है।”

कदम्बेलिल पॉल थॉमस ने प्रेस नोट में कहा, “बैंक अपने वित्त संबंधी समावेशन के माध्यम से, बैंक रहित और अल्प-बैंक सुविधा वाले क्षेत्रों को सशक्त बनाने के अपने मिशन के लिए समर्पित है, और नागपुर में विस्तार इस अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »