NEW English Version

अनूठे ढंग से मनाई गई अपना दल (एस) संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल की जयंती

-74वीं जयंती पर हुआ चार अलग-अलग सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन-

लखनऊ: अपना दल (एस) के संस्थापक यशः कायी डॉ सोनेलाल पटेल की 74वीं जयंती को मध्य प्रदेश के इंदौर कार्यालय में बड़ी सौम्यता और अनूठे ढंग से मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष अमृतलाल पटेल के मार्गदर्शन में प्रदेश महासचिव युवा मंच रोहित चंदेल व सचिव पल्लवी जोशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और 74वीं जयंती को अलग-अलग स्थान पर चार विभिन्न गतिविधियों के तहत 74 अलग-अलग लोगों के साथ मनाया। इस अवसर पर 74 सीनियर सिटिजंस के लिए मुफ्त आई चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, वहीं 74-74 लोगों को क्रमशः भोजन व कपड़े भेंट किये गए।

इसके अलावा 74 ब्लड डोनर्स ने रक्तदान भी किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में युवा महिला कार्यकर्ताओं का गिफ्ट वाउचर के साथ सम्मान भी किया गया। बता दें कि इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा लखनऊ में आयोजिय जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अपना दल (एस) राष्ट्रीय महासचिव युवा डॉ अखिलेश पटेल, अ.भा.ख.क्ष. महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर समेत एनडीए घटक के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए।

विभिन्न आयोजनों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव युवा मंच रोहित चंदेल ने कहा कि, “माननीय डॉ सोनेलाल पटेल जी ने हमेशा शोषित वंचित वर्ग के उत्थान की दिशा में काम किया है। इन पहलों के माध्यम से हमारा भी प्रयास है कि हम समाज सामाजिक कार्यों के प्रति अपना अधिक से अधिक योगदान दे सकें। इसके लिए हमने 74 अलग-अलग लोगों में मुफ्त भोजन, कपड़ा भेंट करने के अलावा 74 बुजुर्गों के लिए फ्री आई चेक-अप कैंप का आयोजन किया। इस दौरान 74 लोगों ने ब्लड डोनेट कर के कई लोगों के लिए जीवन रक्षक बनने का काम भी किया। युवा महिला कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।”

इन पहलों से लाभान्वित हुए लोगों ने इंदौर कार्यालय द्वारा आयोजित गतिविधियों की सराहना की, और पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति अपना धन्यवाद प्रेषित किया। बता दें कि इससे पहले इंदौर कार्यालय पर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन बड़ी धूम-धाम और अनोखे ढंग से मनाया गया था।

इस दिन पार्टी की सभी महिला कार्यकर्ताओं ने अनुप्रिया पटेल का फेस मास्क पहनकर, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया था। वहीं कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में बूथ स्तर पर सतर्क हो गई है। पार्टी की मनसा फिलहाल लोगों को साथ जोड़ने तथा सामाजिक न्याय व विकास की बात आगे बढ़ाते हुए, विधानसभा चुनाव में रणनीतिक रूप से उतरने की है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »