NEW English Version

शहर की दीवारों को गंदा करना पड़ा भारी-नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन-14 कोचिंग क्लास पर ठोका जुर्माना।

स्वच्छता और शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाले कोचिंग सेंटर पर नगर निगम ने कसी नकेल-14 कोचिंग संचालकों पर लगाया ₹10000 का जुर्माना- भिजवाए नोटिस।

अलीगढ़: अलीगढ़ के प्रमुख चौराहों, फ्लाई ओवर पार्कों की दीवारों आदि स्थानों पर पंपलेट/हैंडबिल पचिपकाकर अपनी कोचिंग संस्थान का प्रचार प्रसार करने वाली शहर के कई नामी-गिरामी कोचिंग संचालकों पर अब नगर निगम ने नकेल कसने का मन बना लिया है पिछले दिनों निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त अमित आसेरी को स्वर्ण जयंती नगर में यतिन दीक्षित वाली गली, जमालपुर पुल के नीचे गांधी पार्क के चारों ओर छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन रोड माल गोदाम रोड पर कई कोचिंग संचालकों द्वारा हैंडबिल चिपकाकर दीवार गंदी मिली जिसे देखकर नगर आयुक्त ने इन कोचिंग क्लास के विरुद्ध सख्त एक्शन लेने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह और पूजा श्रीवास्तव को दिए।

नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव ने शहर के विभिन्न स्थानों पर कोचिंग संचालकों द्वारा हैंड बिल लगाकर गंदी दीवारों का सर्वे कराया और 14 कोचिंग संचालक आकाश इंस्टिट्यूट आर्गेनान क्लासेज मैरिस रोड बंसल क्लासेज लक्ष्मी बाई मार्ग बृक्स पीएमटी एकेडमी अमीर निशा शाकिर सर क्लासेज ड्यूटी सोसाइटी अनूपशहर रोड जमालपुर कटारा एकेडमी महाजन होटल रामघाट रोड महिंद्रा कोचिंग सेंटर समद रोड सेंटर प्वाइंट कौटिल्य एकेडमी सेंटर प्वाइंट जेएमडी कोचिंग दर्शन विहार कॉलोनी जीटी रोड जेसीआर डान्स डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर समद रोड एक्सेसलेंस क्लासेज रामघाट रोड चाणक्य डिफेन्स कम्पटीशन क्लासेज रामघाट रोड को नोटिस जारी।

सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव ने बताया कोचिंग संचालकों को नोटिस भेज दिए गए हैं उनके ऊपर नगर निगम अधिनियम, पब्लिक प्रॉपर्टी  Defacement एक्ट व नगर निगम विज्ञापन नियमावली के तहत 10000 का जुर्माना रोपित किया गया कुछ कोचिंग संचालकों द्वारा नोटिस रिसीव करने से मना किया गया है जिन को सूचीबद्ध कर लिया गया है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा शहर की छवि और दीवरों कों गंदा करने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही नगर निगम द्वारा की जायेगी। नगर निगम द्वारा नोटिस, जुर्माने के बाद भी उल्लंघन करने वाले कोचिंग संचालकों के विरुद्ध नगर निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं और स्वच्छ भारत मिशन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार एफआइआर भी दर्ज कराई*

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »