NEW English Version

सीसीआईसी 8 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक ‘मेगा सेल’ प्रचार अभियान का आयोजन कर रहा है

वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईसी) के डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) के साथ सहयोग और ‘मेगा सेल’ प्रचार अभियान के उद्घाटन के अवसर पर  सीसीआईसी ने कल नई दिल्ली के जनपथ स्थित जवाहर व्यापार भवन के शोरूम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती रचना शाह ने ओएनडीसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीसीआईसी की बोर्डिंग को लॉन्च किया और वस्त्र मंत्रालय के संयुक्त सचिव और सीसीआईसी के प्रबंध निदेशक श्री अजय गुप्ता तथा ओएनडीसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री टी. कोशी, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ‘मेगा सेल’ का उद्घाटन किया।

ओएनडीसी के साथ सीसीआईसी का सहयोग बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने और ओएनडीसी नेटवर्क के अंतर्गत विभिन्न खरीदार ऐप्स पर ग्राहकों के लिए हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की उत्कृष्ट श्रृंखला को आसानी से उपलब्ध कराने की सीसीआईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कारीगरों और बुनकरों की सहायता करने और आत्मनिर्भर भारत तथा वोकल फॉर लोकल पहल के विजन में योगदान देने के लिए सीसीआईसी ने 8 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक  ‘मेगा सेल’ प्रचार अभियान का आयोजन किया है। इस अभियान में भारत की पांरपरिक कला, शिल्प और शिल्पकारों को बढ़ावा देने के लिए हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। प्रत्येक उत्पाद वास्तविक, विशिष्ट एवं प्रामाणिक है और प्रामाणिकता, गुणवत्ता और पैसे के लिहाज से उपयोगी होने के आश्वासन के साथ यह मेगा सेल 23 जुलाई, 2023, तक सुबह 10 बजे से शाम 07 बजे तक (सभी दिन) जारी रहेगी।

सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईसी), वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है जो नई दिल्ली और अन्य महानगरीय शहरों में अपने शोरूम के माध्यम से उत्तम प्रामाणिक भारतीय हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों के प्रचार और खुदरा विपणन में कार्यरत है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »