NEW English Version

डालमिया भारत फाउंडेशन ने बिहार के कल्याणपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

कल्याणपुर: भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनी- डालमिया भारत लिमिटेड (डीबीएल) की कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) शाखा, डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ) ने एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन विशेष तौर पर कल्याणपुर के साउथ बिहार, बंजारी में स्थित कंपनी के डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड – रोहतास सीमेंट वर्क्स (आरसीडब्ल्यू) के आस-पास के गाँवों के लिए किया गया।

यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरूकता पैदा करने पर केंद्रित था, जिसका आयोजन समहुता गाँव में आँगनवाड़ी केंद्र के सहयोग से किया गया था। इस शिविर के दौरान आसपास के समुदायों के 100 से अधिक महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को स्वास्थ्य जाँच, परामर्श और दवाएँ प्रदान की गईं।

शिविर की सफलता में समहुता गाँव के प्रधान श्री रंजीत पासवान, डॉ. स्वराज भराली, डॉ. पवन कुमार, श्रीमती हुस्ना प्रवीण (आँगनवाड़ी कार्यकर्ता), श्रीमती सरिता देवी (सहायिका आँगनवाड़ी), राजकुमारी देवी (एएनएम समहुता), श्री जितेंद्र कुमार, ओएचसी पैरामेडिकल स्टाफ और स्थानीय निवासियों का अभूतपूर्व योगदान रहा।

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, श्री आशुतोष कुमार तिवारी, डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और प्लांट हेड, आरसीडब्ल्यू, ने कहा, “डालमिया भारत में हम, समावेशी विकास और समुदायों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं, जिनकी हम सेवा करते हैं। भारत के दूरदराज के इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य देखभाल तक पहुँच काफी सीमित है और हमारी सीएसआर टीमें ग्रामीण समुदायों को आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए समर्पित रूप से प्रयास कर रही हैं।

ये प्रयास न सिर्फ व्यक्तियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने, बल्कि सभी लोगों के लिए एक स्वस्थ भविष्य को बढ़ावा देने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। हम जिन समुदायों में काम करते हैं, उनका बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए इस दिशा में सतत रूप से काम करना जारी रखेंगे।”

डालमिया भारत फाउंडेशन अपने प्लांट के आसपास के क्षेत्रों में समहुता, बकनौरा और बंजारी गाँवों के स्थानीय समुदायों की सेवा के उद्देश्य से विभिन्न सामान्य स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहा है। इनमें व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोविड 19 टीकाकरण शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आदि शामिल हैं। विगत वर्ष, तीन ग्राम पंचायतों में छह चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया था, जिसमें मुफ्त दवाओं के वितरण के साथ ही साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन जाँच जैसे बुनियादी परीक्षणों की पेशकश की गई थी।

कंपनी के व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सरकारी अस्पताल डेहरी ऑन सोन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहतास के चिकित्सा पेशेवरों और कर्मचारियों द्वारा इन शिविरों को खूब समर्थन मिला, जिसमें डॉक्टर्स, नर्सेज़ और सहायक कर्मचारियों की एक टीम शामिल थी। इन स्वास्थ्य शिविरों से 600 से अधिक पुरुषों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को लाभ मिला है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »