NEW English Version

मण्डलायुक्त ने जनप्रतिनिधियों संग देखी स्मार्ट परियोजनाए-जवाहर पार्क सौन्दर्यीकरण की धीमी गति पर मण्डलायुक्त हुये खफा-अधीनस्थों हर हाल में 15 अगस्त तक काम पूरा करने की हिदायत

अलीगढ़: अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में कराये जा रहें विकास कार्यो की रफ्तार में तेज़ी लाने के लिये प्रयासरत अलीगढ़ मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने सोमवार को एमएलसी मानवेन्द्र सिंह और महापौर प्रशांत सिघंल के साथ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की अति महत्वपूर्ण परियोजनाओं के अंतर्गत अचलताल का सौन्दर्यीकरण, रिडवलपमेंट आफ जवाहर पार्क, फसाड इम्प्रूवमेंट के तहत रंसलगंज और बारहद्वारी स्थित मल्टीलेबिल कार पार्किग प्रोजेक्ट की जमीनी हकीक़त को जानने के लिये निरीक्षण किया।

मण्डलायुक्त ने जनप्रतिनिधियों के साथ सबसे पहले अचल ताल के सौदन्र्यीकरण कार्यो का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने अचल ताल के परिक्रमा मार्ग पर लगाये पत्थरों का लेबल में एकरूपता रखने ताकि पानी एकत्रित न हो, नये अचल ताल को जी0टी0 रोड से कनैक्ट करने पर विचार करने के निर्देश, रामलीला मैदान के सामने प्रवेश द्वार का निर्माण तत्काल कराये जाने पर विचार करने। मौके पर मण्डलायुक्त ने कार्यदायी संस्था को अचल ताल की भव्यता और धार्मिक आस्था का पूरा ख्याल रखते हुये  सभी निर्माण कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त ने फसाड इम्प्रूवमेन्ट परियोजना के तहत रसलगंज में कराये गये फसाड कार्य को देखा। मौके पर मण्डलायुक्त के साथ महापौर प्रशांत सिंघल ने इस क्षेत्र में  किये गये फसाड कार्य में फिनिशिंग लाये जाने की बात कही। मौके पर मण्डलायुक्त ने जनप्रतिनिधियों के सुझाव के अनुसार इस प्रोजेक्ट के सभी कार्यो को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान बारहद्वारी मल्टीलेबल कार पार्किग प्रोजेक्ट की सुस्त रफ्तार पर मण्डलायुक्त ने इसका कारण पूछा. सम्बन्धित फर्म द्वारा दिन में ट्रैफिक व रात्रि में ही निर्माण कार्य होने के बारें में बताया। मण्डलायुक्त ने बारहद्वारी मल्टीलेविल कार पार्किंग कार्य की गति बढाने, दोनो शिफ्टों में काम करने के साथ साथ कार्यदायी फर्म को आगामी दिसम्बर 2023 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने जवाहर पार्क सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी प्रगति पर नराज़गी व्यक्त करते हुये कार्यदायी फर्म को अगले माह 15 अगस्त 2023 से पूर्व सभी काम पूरा कर इससे जनता के लिये खोलने के निर्देश दिये वही जवाहर पार्क में एमएलसी मानवेन्द्र सिंह ने जवाहर पार्क में स्थापित की जा रही लाइटों व भजन स्पीकर्स की सुरक्षा के पुख्ता इंतिजाम करने का सुझाव दिया।निरीक्षण में मण्डलायुक्त जनप्रतिनिधियों के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, मुख्य अभियन्ता सुरेश चंद जीएम जल अनवर ख्वाजा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार, डीजीएम राजेश कौशल, रजत, उमेर, मीडिया सहायक अहसान रब आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »