NEW English Version

नगर निगम ने खोले राहत शिविर-जल निकासी के लिए एक्सट्रा हेल्पलाइन नंबर किया जारी

अलीगढ़: राहत और बचाव में जुटा रहा नगर निगम-जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के साथ एंटी लार्वा फॉगिंग के लिए नगर आयुक्त ने त्वरित एक्शन लेने के दिये निर्देश। रावण टीला में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 10 वर्ष पुराने नाले से हटवाया अतिक्रमण खुलवाया नाला- मंडलायुक्त निरीक्षण के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई।

राहत शिविरों के साथ-साथ पब्लिक की सहूलियत के लिए नगर निगम कंट्रोल रूम के साथ-साथ जलकल प्रांगण में अस्थाई त्वरित एक्शन कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है-जल निकासी के लिए 8477881979 व जन शिकायतों के लिए 7500441344 05712750250 पर नागरिक फोन कर सकते है:-नगर आयुक्त अमित आसेरी।

मौसम विभाग द्वारा अगले 72 घंटे में तेज बारिश और बारिश की वजह से किसी भी आपदा से निपटने के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी अपने सभी अधीनस्थों को अलर्ट मोड पर रहने की हिदायत जारी की है। नगर आयुक्त ने नगर निगम कंट्रोल रूम हेल्पलाइन 7500441344 व 075712750250  के अतिरिक्त जल निकासी के लिए उदयसिंह जैन रोड जलकल विभाग में एक एक्स्ट्रा त्वरित एक्शन कंट्रोल रूम 8477881979 की स्थापना की है।

नगर आयुक्त ने नगर निगम के सभी शेल्टर होम को अगले आदेशों तक राहत शिविर के रूप में इस्तेमाल करने की एडवाइजरी भी जारी की है। भरी बरसात में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए नगर निगम सेवा भवन कंट्रोल रूम में round-the-clock 14 जेसीबी व ट्रक ड्राइवर की तैनाती की गई है जो किसी भी आपदा से निपटने के लिए सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचेंगे।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया बारिश में जलभराव वाले क्षेत्रों में विस्थापित हो रहे लोगों की संगीत को ध्यान में रखते हुए सभी शेल्टर होम को राहत शिविर में तब्दील कर दिया है सभी राहत शिविर में निःशुल्क विश्राम करने की व्यवस्था, गद्दे कबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, साफ सफाई थर्मलस्कनेर ऑक्सीमीटर के साथ साथ सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

अमित आसेरी ने कहा भारी बारिश प्राकृतिक आपदा का संकेत है जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी और जल भराव के कारण विस्थापित लोगों के विश्राम के लिए नगर निगम द्वारा राहत शिविर खोल दिए गए हैं लगातार जल निकासी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

राहत केंद्र:

  1. नगर निगम जोन-02 गांधी पार्क आगरा रोड स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला।
  2. गूलर रोड निकट पुंराना हैजा अस्पताल के नीचे  स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला।
  3. भुजपुरा बाईपास स्थित(डूडा)चौराहे के पास स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला/बच्चों के लिये।
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »