NEW English Version

रावण टीला में जल भराव की  समस्या के समाधान के लिए  पहुंचे मंडलायुक्त- जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम अधिकारियों को दिए निर्देश

पिछले 24 घंटे से अधिक समय से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण रावण टीला क्षेत्र में हुए जलभराव की समस्या का संज्ञान लेते हुए सोमवार सवेरे अलीगढ़ मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने स्थानीय लोगों व एमएलसी मानवेन्द्र सिंह से जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए फीडबैक लिया मंडलायुक्त ने मौके पर एमएलसी मानवेंद्र सिंह से भी क्षेत्र में जल निकासी के स्थाई समाधान के लिए सुझाव मांगे।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने रावणटीला क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए।  उन्होंने पब्लिक व जनप्रतिनिधि के दिए गए के सुझाव आधार पर नगला तिकोना में बीच में टूटे हुए नाले की मरम्मत, एमएलसी के सुझाव पर पोखर की जल संचय क्षमता बढ़ाने के लिए उसकी खुदाई, संपवेल का निर्माण, क्षेत्र में जल निकासी को अवरुद्ध करने वाले अतिक्रमण को ध्वस्त कर जल निकासी को प्रभावी बनाने जाने के साथ-साथ 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत इस क्षेत्र में जल निकासी को प्रभावी बनाए जाने के लिए आवश्यक पम्पिंग स्टेशन निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »