NEW English Version

क्या अवनी और आतिशा का रिश्ता हो जाएगा माया के प्लैन का शिकार?

चंडीगढ़, 12 जुलाई 2023: शो “दिलदारियाँ” में अवनी  की अंबर से शादी  होने के बाद उसने  कपूर परिवार में अपनी जगह बना ली  है। हालाँकि, माया और पूरा परिवार उसे अपनी बहू के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर देता है। आज हम देखेंगे कि कैसे अवनी और आतिशा एक दूसरे को दुश्मन समझने लगते हैं।

यह तो  सब जानते है कि अवनी ने अपनी बहन आतिशा की जान बचाने के लिए अंबर से शादी की थी। हालाँकि, यह फैसला अवनी और अंबर के बीच मे दरार पैदा कर देता  है। दूसरी ओर, पंडित आतिशा की कुंडली में दोष होने का खुलासा करता है और उसे अंगद से दूरी बनाये रखने की सलाह देता है। आज, हम देखेंगे कि माया अवनी को अपनी बहू के रूप में अस्वीकार कर देती है और उसके खिलाफ एक नई योजना तैयार करती है। योजना के अनुसार, माया आतिशा को अवनी के खिलाफ करने की कोशिश करती है और दोनों बहनो के बीच गलतफहमियां और गलत धारणाएं पैदा करने की साजिश रचती है।

क्या माया अपनी योजना में सफल हो पाएगी? क्या अवनी अपनी बहन आतिशा को माया की साजिश से बचा पाएगी? आगे क्या होता है यह देखने के लिए शाम 7:30 बजे “दिलदारियाँ” देखें। केवल ज़ी पंजाबी पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »