NEW English Version

ब्रह्द वृक्षारोपण महाअभियान अंतर्गत मुख्यमंत्री से संवाद का जवाहर भवन में हुआ लाइव प्रसारण-माननीय मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ महापौर से जाना वृक्षारोपण महादान की तैयारियों का हाल

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश को ग्रीन प्रदेश बनाने की ओर प्रदेश के सभी नगर निकायों को बढ़-चढ़कर वन विभाग के माध्यम से वृक्षारोपण का महा अभियान चलाए जाने के लिए बुधवार को वर्चुअल संवाद नगर पंचायतों के प्रधानों और अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल से किया गया।

वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने सभी जनपदों में वृक्षारोपण महा अभियान को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए जन सहभागिता, जनप्रतिनिधियों के सहयोग के कराने की अपील करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने वृक्षों के धार्मिक महत्व को बताते हुए प्रदेश के हर एक निवासी को एक पौधा गोद लेकर उसकी समुचित देखभाल करने के की अपील की।

माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल से वर्चुअल संवाद करते हुए अलीगढ़ नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण महा अभियान की तैयारियों के बारे में पूछा। महापौर ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए बताया नगर निगम अलीगढ़ को इस वर्ष 22000 का लक्ष्य मिला है जिसके सापेक्ष 2640 प्लांटेशन किए जा चुके हैं प्लांटेशन के रखरखाव और पौधों को जनप्रतिनिधियों व पब्लिक के सहयोग से अलीगढ़ के डिवाइडर गौशाला नगर निगम की भूमि पर लगाए जाने की तैयारी है माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देशन में वृक्षारोपण के महा अभियान से सभी पार्षदों जनप्रतिनिधियों पब्लिक एवं सामाजिक संगठन को इस अभियान जोड़ा जाएगा जिससे अलीगढ़ ज्यादा से ज्यादा ग्रीन अलीगढ़ बन सके

वृक्षारोपण के संबंध में नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया  जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 01.07.2023 को नगर निगम अलीगढ़ हेतु 16000 वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था तथा नगर विकास विभाग द्वारा 7046 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त के क्रम में वन विभाग के सहयोग से छेरत नर्सरी से समस्त 16000 पौधों का उठान कर लिया गया है। कार्ययोजना के अन्तर्गत 58 विकसित पार्क, 02 गौशालाएं, डिवाइडर, मुख्य पुल मिंयावाकी तथा नंदन वाटिका सम्मलित हैं। 2500 गड्ढे खोदे जा चुके हैं तथा 2500 पौधे लगवाये जा चुके हैं जिनकी जीयोटैग करायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि असादपुर कयाम में 1.5 है0 में नंदन वाटिका वन विभाग अलीगढ़ के सहयोग से प्रस्तावित किया गया है जिसमें 6534 पौधे रोपित किये जाने की योजना है।  नंदन वाटिका के मध्य में 1600 मी0 स्क्वॉयर में मियावाकी पद्धति से 4000 वृक्षारोपण किया जायेगा भविष्य में औषधि गार्डन, ग्रीन हाउस पद्धति से पौधों का संवर्धन तथा शहर के सौन्दर्यीकरण के दृष्टिगत वृक्षारोपण किये जा रहे हैं। साथ ही  उन्होंने बताया नर्सरी में पूर्व में उपलब्ध 9500 पौधों को मा० जनप्रतिनिधियों तथा पार्षदों एवं सामाजिक संस्था के मध्य वितरित किया जा रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री महोदय के व्रत वृक्षारोपण महा अभियान कार्यक्रम की वर्चुअल संवाद के दौरान मंचासीन सांसद सतीश गौतम महापौर प्रशांत सिंघल शहर विधायक श्रीमती मुक्ता राजा नगर आयुक्त अमित आसेरी,माननीय पार्षद कुलदीप पाण्डेय संजय पंडित योगेश सिंघल राकेश ठाकुर लाल सिंह आजाद सिंह आसिफ अल्वी हाफ़िज़ अब्बासी दिनेश जादौन विनोद माहौर सूरज माहौर लाल सिंह राजबहादुर गुप्ता पवन कुमार राजकुमार अगनलाल करण माहौर, सद्दाम अशरफी लक्ष्मी सुमन देवी सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव अधिशासी अभियंता मनोज कुमार प्रभात मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय आरपी सिंह सभापति यादव राज किशोर कमल बेचैन सिंह राजेश जैन देश दीपक डॉ रामजीलाल प्रदीप पाल रमेश चंद सैनी बिशन सिंह आलोक वर्मा एहसन रब संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »