NEW English Version

नगर निगम चलाएगा विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान- सात दिवसीय विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान की शुरुआत कल से।

अलीगढ़: माननीय मंत्री नगर विकास शहरी सम्रग नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार शाम को प्रदेश के सभी नगर निकायों के साथ वर्चुअल संवाद करते हुए वर्तमान मानसून बारिश में विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाए जाने के साथ-साथ समस्त जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति सेवा और श्रमदान करने की भावना को जागृत करने के दिशा निर्देश दिए।

माननीय मंत्री जी के दिशा निर्देशों के क्रम में अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर के सभी 90 पार्षद वार्ड में नागरिकों और पार्षदों के सहयोग से स्वच्छता के प्रति सेवा और श्रमदान करने की भावना को जागृत करने के उद्देश्य सात दिवसीय अभियान को चलाए जाने का निर्णय लिया।

ये विशेष अभियान 14 जुलाई से 21 जुलाई तक चलेगा। सात दिवसीय विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान के लिए 30 क्लस्टर प्रभारियों चार ज़ोनल अधिकारी सहित एक वरिष्ठ नोडल अधिकारी को तैनात किया गया है। इस अभियान की व्यापक निगरानी और मॉनिटरिंग के लिए नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम कंट्रोल रूम नम्बर 7500441344 को आवश्यक एडवाइजरी जारी की गई है। इस अभियान के तहत नागरिक अपनी साफ सफाई से संबंधित जन शिकायतों को और श्रमदान करते हुए अपने सेल्फी/फोटो को नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 7500441344 के जरिये सीधे भेज सकेंगे।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा स्वच्छता के प्रति सेवा और श्रमदान की भावना यदि अलीगढ़ के हर नागरिक की आदत बन जाए तो अलीगढ़ भी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की महापरीक्षा में अव्वल आएगा इस अभियान के तहत विशेष रूप से नाले नालियों की तली झाड़ सफाई सड़कों की सफाई एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति श्रमदान करने का संकल्प दिलाया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »