NEW English Version

मानसून में हीरे की विशेष देखभाल

मानसून को दिल छू लेने वाला रोमांटिक मौसम माना जाता है, जो चिलचिलाती गर्मी के बाद अपने साथ ताज़गी भरी हवाओं और रिमझिम बारिश को लेकर आता है। हालाँकि, वर्ष का यह मंत्रमुग्ध कर देने वाला मौसम हर किसी को पसंद नहीं आता, खासकर कि आपकी ज्वेलरी को। मौसम की नमी और उमस आपके रत्नों की चमक को खराब कर सकती हैं। बारिश के दौरान ये चमचमाते हीरे न सिर्फ अपनी चमक, बल्कि सुंदरता भी खो सकते हैं। यही कारण है कि लंबे समय तक सुंदर और सुरुचिपूर्ण बने रहने के लिए हीरों को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है।

डी बीयर्स फॉरएवरमार्क ने आपके लिए इस मानसून में अपने हीरों की देखभाल करने के सरल तरीके साझा साझा किए हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • बरकरार चमक: हमेशा सुखाकर ही रखें:

इन महीनों के दौरान होने वाली अत्यधिक नमी और उमस डायमंड ज्वेलरी की चमक के लिए एक बड़ा खतरा पैदा कर सकती हैं। बारिश के पानी में मौजूद अशुद्धियों के कारण हीरे अपनी चमक खो सकते हैं। यदि किसी कारणवश आपकी ज्वेलरी बारिश में भीग जाती है, तो उसकी चमक को सुरक्षित रखने के लिए, पानी की एक-एक बूंद को सावधानीपूर्वक निकालना महत्वपूर्ण है। नमी हटाने के लिए संक्षारक कागजों के उपयोग से बचें; इसके बजाए, उन्हें प्राकृतिक रूप से हवा में सूखने दें और उन्हें सिलिका जेल पाउच के साथ हवादार बैग में रखें।

  • संगठित सुरक्षा: अव्यवस्था मुक्त स्टोरेज:

खरोंच से बचाव करने और अपने हीरों की प्राचीन स्थिति को बनाए रखने के लिए, उन्हें एक ही बॉक्स में एक साथ रखने के बजाए अलग-अलग पाउच में रखने की सलाह दी जाती है। यदि जगह की कमी है, तो कठोर आवरण वाले मजबूत ज्वेलरी स्टोरेज बॉक्स का इस्तेमाल करें, जो बरसात के मौसम में नमी से आदर्श सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, ज्वेलरी को खरोंच लगने से बचाने के लिए ज्वेलरी के प्रत्येक पीस को अलग-अलग बटर पेपर या मलमल के कपड़े में लपेटकर रखें। 

  • कॉस्मेटिक्स और कैमिकल्स से बचाव:

इस बात को अक्सर नज़रअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यह सत्य है कि परफ्यूम्स, मेकअप और अन्य सौंदर्य उत्पादों में पाए जाने वाले कैमिकल्स हीरे की प्राकृतिक चमक को कम कर सकते हैं। उनकी सुंदरता को बनाए रखने के लिए, अपने हीरे को अपने ड्रेसिंग रूटीन में सबसे अंतिम स्पर्श के रूप में पहनने का अभ्यास करें। पहले अपना मेकअप कर लें, अपने बालों को स्टाइल कर लें, परफ्यूम लगा लें उसके बाद अंत में ही अपनी चमचमाती डायमंड ज्वेलरी पहनें।

  • गंदगी से बचाव: स्थायी चमक के लिए नियमित सफाई:

नियमित रूप से पहनने से डायमंड ज्वेलरी नमी और धूल के संपर्क में आ सकती है, जिससे उसकी चमक कम हो सकती है। इसे सेलवेट कपड़े से धीरे से साफ करके या हल्के साबुन और पानी से धोकर उनकी चमक बरकरार रखें। नीचे की तरफ और छोटे-छोटे छेदों के बीच में जमी गंदगी को साफ करने के लिए टूथब्रश या किसी अन्य छोटे ब्रश का उपयोग करें। धोने के बाद, उसे हवा में सुखाने और उनकी मनमोहक चमक को बनाए रखने के लिए एक मुलायम तौलिए पर रखें।

  • सावधानी से संभालें:

जब डायमंड ज्वेलरी को संभालने की बात आती है, तो इन उत्कृष्ट रत्नों के अंतर्निहित मूल्य और दुर्लभता को पहचानना और भी अधिक अनिवार्य हो जाता है। उन्हें अपनी चमक और आकर्षण बनाए रखने के लिए नाजुक देखभाल और ध्यान की आवश्यकता होती है।

यह सलाह दी जाती है कि हीरे को सीधे अपनी उँगलियों से छूने से बचें, क्योंकि शरीर से निकलने वाला प्राकृतिक तेल इस पर दाग छोड़ सकता है और उसकी चमक को कम करने का कारण बन सकता है। हीरे की अँगूठी निकालते समय, हमेशा सुनिश्चित करें कि हीरा ऊपर की ओर हो, ताकि किसी भी संभावित ढीलेपन से बचा जा सके। इन प्रथाओं का पालन करके, आप अपनी कीमती डायमंड ज्वेलरी की सुंदरता और चमक को बरकरार रख सकते हैं।

डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के विशेषज्ञों के ये उपरोक्त सुझाव आपको अपनी कीमती डायमंड ज्वेलरी की चमक को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि आप अगली पीढ़ी को यह चमक ज्यों की त्यों सौंपें। अधिक जानकारी के लिए www.forevermark.com पर लॉग ऑन करें या अधिकृत रिटेलर / एक्सक्लूसिव बुटीक पर विज़िट करें।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »