NEW English Version

परफेक्ट ब्यूटी एंपायर के ब्यूटी अवॉर्ड शो में योग विशेषज्ञ अलका सिंह को किया गया सम्मानित

-परफेक्ट ब्यूटी एंपायर द्वारा दिल्ली के वाई डब्ल्यू सी ए मैं किया गया मेकअप कंपटीशन और लाइव स्टेज मेकअप का आयोजन।-

नई दिल्ली: परफेक्ट ब्यूटी एंपायर की डायरेक्टर हरजिंदर चीमा डायरेक्टर डॉ नदीम अहमद को डायरेक्टर जपनाम  चीमा को डायरेक्टर डॉ अलका सिंह के द्वारा यह आयोजन किया गया।

 मेकअप की दुनिया में एक नया नाम जुड़ गया जिसका आगाज़ YWCA मे हुआ। योग की दुनिया का एक जाना माना नाम रोग विशेषज्ञ अलका सिंह पूरे शो के दौरान मौजूद रही। शेड्स ऑफ इंडिया मैगजीन की डायरेक्टर सविता अरोरा द्वारा अल्कासिंह जी को क्राउन पहनाया गया और अवार्ड से सम्मानित किया गया। परफेक्ट ब्यूटी अंपायर ब्यूटी अवार्ड शो बहुत ही मनमोहक और शानदार रहा।

अलका सिंह स्वास्थ्य का संदेश देती हैं उनका कहना है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, इसलिए इसे नियमित योग करके बरकरार रखें। आज योग ने पूरी दुनिया को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया है। आज योग जहां पर है वहां तक उसे पहुंचाने में आधुनिक भारत के कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।अलका सिंह एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपनी मेहनत और योग में उच्च श्रेणी के अनुभव के चलते अपनी अलग पहचान बनाई है।

इस शो के अंदर अवार्ड शो मेकअप कंपटीशन और ब्राइडल लाइव स्टेज का आयोजन हुआ। सभी में वहां शो की बड़ी तारीफ की सभी का एक्सपीरियंस यहां का बहुत गजब रहा। शो के अंदर मुख्य भूमिका में सहयोगी रहे गीता डागर जी SHIZZB इंडिया की डायरेक्टर, सविता अरोड़ा जी शेड्स ऑफ इंडिया मैगजीन डायरेक्टर फाउंडर, शिल्पी बहादुर, स्मृति चड्डा महाजन शिल्पस्मृति स्पार्कलिंग इवेंट,

परफेक्ट ब्यूटी एंपायर के द्वारा किए गए इस इवेंट के अंदर लाइव स्टेज परफॉर्मेंस में माही मेहज़बी ने इंडियन ब्राइडल लुक दिया, कोटा राजस्थान की बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट शिवानी कक्कड़ ने भी  बॉलीवुड ब्राइडल लुक दिया, वहीं दिल्ली की जानी-मानी मैकअप आर्टिस्ट सोनिया शर्मा ने भी स्टेज पर अपनी लाइव परफॉर्मेंस दी.

ब्राइडल कंपटीशन की बात करें तो 3 विनर घोषित किए गए निशा फर्स्ट रनर अप रही,2nd रनर अप पल्लवी मेकओवर रही,3rd रनर अप काजल गुर्जर रही। बॉलीवुड सेलिब्रिटीयों ने पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज की बॉलीवुड एक्टर जुनेद हुसैन खान, राज शर्मा, राखी तंवर,  उस्ताद मोहम्मद जुनेद खान सेलिब्रिटी सिंगर ने पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज की।

SHIZZB इंडिया द्वारा सभी अतिथियों और विजेताओं को  सम्मानित किया गया।

शेड्स ऑफ इंडिया के द्वारा भी गिफ्ट दिए गए। विजेताओं को ट्रॉफी क्रॉउन सर्टिफिकेट मेडल गिफ्ट हैंपर  दिए गए। शेड्स ऑफ इंडिया मैगजीन की फाउंडर डायरेक्टर सविता अरोड़ा जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा एक इवेंट को करने के लिए ऑर्गेनाइजर की बहुत मेहनत लगती है जोकि बखूबी हम जानते हैं और आज हरजिंदर चीमा जी और डॉ नदीम अहमद के द्वारा बहुत अच्छा आयोजन किया गया।

आए हुए सभी अतिथि गणों को ट्रॉफी सर्टिफिकेट मेडल गिफ्ट हैंपर आदि देकर सम्मानित किया गया। योग विशेषज्ञ अलका सिंह कहती हैं कि उनका इस शो का एक्सपीरियंस बहुत ही गजब रहा उनको यहां आकर बहुत ही अच्छा लगा वह कहती हैं कि ऐसे अवॉर्ड शो सदैव होते रहने चाहिए ताकि सभी को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिले।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »