NEW English Version

आधुनिक तकनीकि युग में जन्म लिया वर्तमान युवा भारत के स्वर्णिम भविष्य के लिए तैयार

संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ वाराणसी के ज्ञानपीठ सभागार में जे.ई.ई. एडवांस, नीट परीक्षा एवं सी.यू.ई.टी परीक्षा परिणामों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अलंकृत कर विशेष सम्मान दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज कुमार षर्मा जी (डी.आई.जी. 11- एनडी.आर.एफ) की उपस्थिति ने सभी के भीतर अपूर्व उत्साह भर दिया।

संस्था की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह जी ने इस विशेष अवसर पर पधारे सभी अभ्यागतों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी ये सफर लक्ष्य पाने के मार्ग में मंजिल नहीं एक पड़ाव मात्र है। सर्वप्रथम अच्छा मनुष्य बन कर सभी विद्यार्थी अपने माता-पिता के सपनों को सच्चे मायनों में साकार कर सकते हैं। पधारे सम्मानित मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को आत्मावलोकन करने की सीख देते हुए कहा कि हर विद्यार्थी अपने आप में अनूठा है तथा आधुनिक तकनीकि युग में जन्म लिया वर्तमान युवा वास्तव में भारत के स्वर्णिम भविष्य के लिए तैयार हैं।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर पधारे अभिभावकों में से कुछ माता-पिता ने भी अपने अनुभव साझा किये, साथ ही साथ विद्यालय की कक्षा-12 कला वर्ग की मेधावी छात्रा सृष्टि सिंह तथा विज्ञान वर्ग के विवेक कुमार गौरव ने भी अपने विचार रखे।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने विद्यार्थियों को एकग्रचित्त रहते हुए अपने लक्ष्य को साधने का मूल मंत्र समझाया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था निदेशिका डॉ. वंन्दना सिंह एवं सह-निदेशक श्री आयुष्मानसिंह जी ने सभी विद्यार्थियों को बिना दिग्भ्रमित हुए सही मार्ग पर आगे बढ़ने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं श्रीमती शेफाली श्रीवास्तव ने किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »