NEW English Version

बेनतीजा रही पहली कार्यकारिणी बैठक-समय से  कार्यकारिणी सदस्यों को बजट व जनहित प्रस्ताव का एजेंडा न मिलने पर स्थागित हुई कार्यकारिणी बैठक

अलीगढ़: अलीगढ़ में जनसहभागिता और पार्षदो के सहयोग से विकास कार्यों व नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत महापौर प्रशांत सिंघल के नेतृत्व में जवाहर भवन में बुधवार को नगर निगम बजट व जनहित प्रस्तावों पर कार्यकारणी सदस्यों के साथ चर्चा के लिए नगर निगम कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आहूत की गई। महापौर की स्वीकृति उपरांत कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रारंभ होने से परंपरागत वंदेमातरम से बैठक का शुभारंभ हुआ।

वंदेमातरम के पश्चात कार्यकारिणी सदस्य और पार्षद कुलदीप पांडे ने माननीय महापौर के समक्ष बजट और जनहित प्रस्तावों का एजेंडा कार्यकारिणी सदस्यों को विलम्ब से मिलने और पढ़ने व समझने का समय नही मिलने की बात कहते हुए जनहित प्रस्ताव व बजट पर बिना चर्चा किये कार्यकारिणी की बैठक को स्थगित करने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यकारिणी बैठक का बहिष्कार कर दिया और जवाहर भवन सभागार से बाहर चले गए।

महापौर ने नगर आयुक्त अमित आसेरी के साथ बजट और जनहित प्रस्तावों के विलंब से कार्यकारिणी सदस्य पर पहुंचने पर विचार विमर्श किया तत्पश्चात कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के निर्णय के आधार पर ही प्रथम बैठक को स्थगित करते हुए आगामी 26 जुलाई को दोबारा बैठक आहूत करने का निर्णय।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा विकास और जनहित मुद्दों पर विस्तार से सभी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ point-to-point विचार-विमर्श हो और विलंब से कार्यकारणी सदस्यों को एजेंडा मिलने पर इसको ध्यान में रखते हुए आज बैठक स्थगित की गई है पुनः दोबारा 26 जुलाई को बैठक आहूत की जाएगी जिसमें हर जनहित प्रस्ताव व बजट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कार्यकारिणी बैठक में माननीय पार्षद कुलदीप पाण्डेय अंजना गुप्ता  दिनेश कुमार दीपू शर्मा मो हफ़ीज़ अब्बासी मो शकीर रीनू सैनी आराधना मित्तल मो गुलजार मो नदीम खान विनोद कुमार।

मंचासीन नगर आयुक्त अमित आसेरी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सचिव सचिवालय विनय कुमार राय सहित प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर लेखा अधिकारी राजीव कुमार चौधरी अधिशासी अभियंता अशोक कुमार कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह कर अधीक्षक सभापति यादव राजेश जैन बेचैन सिंह राज किशोर कमल नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »