NEW English Version

मोहर्रम पर चाक चौबंद इन्तिज़ाम का नगर आयुक्त कर्बला समिति से किया वादा-उम्दा इंतजाम में निकलेगें ताजियें और जुलूस-05 सेक्टर में होगें मोहर्रम के इंतिजाम- कर्बला समिति के नगर आयुक्त ने दूरभाष पर की बात बेहतर इंतजाम कराए जाने का दिलाया भरोसा

अलीगढ़: हर पर्व से पहले व्यवस्थाओं को चाक चौबंद तरीके से कराने के लिये नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पवित्र मोहर्रम की शुरूआत होने से पहले ही 29 जुलाई को ताजियों को सुपुर्देखाक करने के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र में करबला, ताजियों, जुलूस के मार्गो पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराये जाने के लिये गुरुवार को नगर आयुक्त अमित आसेरी कर्बला समिति के सचिव मुख्तार जयदीप से दूरभाष पर बात की और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात मुख्य अभियंता सुरेश चंद सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव के साथ समीक्षा करते हुए चाक-चौबंद इंतजामों को कराने के लिए अधीनस्थों के लिये एडवाइजरी जारी की।

महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में रखे जाने वाले ताजियों/अलम/मंजलिसों व धार्मिक स्थलों के आस पास नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं की नगर आयुक्त ने समीक्षा करते हुये अधिनस्थों को निर्देश दिये कि मोहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखते हुये बेहतर  इंतजाम मोहर्रम के जुलूस/ताजियों के लिये किये जाये।

उन्होनें बताया कि मोहर्रम पर परम्परागत जुलूस/ताजियों पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को कराने 5 सेक्टर बनाये गए है। हर सेक्टर में 1 सेक्टर प्रभारी सहित 45 अधिकारियों व 460 सफाई कर्मचारियों की 25 एक्शन टीमों पर 02 वरिष्ठ नोडल अधिकारी को लगाया गया है सभी अधिकारियों को थाना वाइज मय टीमो के तैनात किया गया है।

  • सेक्टर-1 थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत अमीन निशा, दोदपुर शमशाद मार्केट, एएमयू कैम्पस रोड, जमालपुर क्षेत्र में रखे जाने वाले ताजियों, जुलूस, अलम व मंजलिस के लिये नोडल अधिकारी विनय कुमार राय मुख्य कर निर्धारण अधिकारी व सहयोगी टीम कर अधीक्षक राजकिशोर कमल अवर अभियन्ता संजय कुमार एसएफआई प्रदीप पॉल अनिल आजाद, राजस्व निरीक्षक आलोक वर्मा, पेयजल प्रभारी दिव्याशूं को तैनात किया गया है।
  • सेक्टर-2 थाना क्वार्सी क्षेत्रान्तर्गत थाना क्वार्सी अन्तर्गत केलानगर, जीवनगढ़, जौहराबाग, मेडीकल रोड आदि क्षेत्र में नोडल अधिकारी राज किशोर प्रसाद उप नगर आयुक्त व सहयोगी टीम कर अधीक्षक राजेश जैन सहायक अभियन्ता सिब्ते हैदर राजस्व निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह एसएफआई योगेन्द यादव अनिल आजाद को तैनात किया गया है।
  • सेक्टर-3  थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ऊपरकोट, टनटनपाड़ा, बाबरी मण्डी, हाथीपुल, बनी इस्राइलन, इमामबाड़ा, चौक बुन्दू खॅा आदि क्षेत्र का नोडल अधिकारी ठाकुर प्रसाद सिंह सहायक नगर आयुक्त व सहयोगी टीम कर अधीक्षक सभापति यादव  सहायक अभियन्ता लक्ष्मण सिंह एसएफआई डॉ रामजीलाल राजस्व निरीक्षक अरुण प्रताप सीवर प्रभारी वाशिष्ठ कुमार को तैनात किया गया है।
  • सेक्टर-4 थाना देहलीगेट व थाना रोरावर क्षेत्रान्तर्गत सराय मियॉ, देहलीगेट, चरखवालान, जंगलगढ़ी, शाहजमाल करबला क्षेत्र का नोडल अधिकारी पूजा श्रीवास्तव सहायक नगर आयुक्त सहयोगी टीम सहायक अभियंता योगराज सिंह कर अधीक्षक बेचैन सिंह अवर अभियन्ता अमरीश वर्मा एसएफआई बिशन सिंह राजस्व निरीक्षक राकेश टार्जन को तैनात किया गया है।
  • सेक्टर-5 थाना थाना बन्नादेवी अन्तर्गत गूलर रोड, जेल रोड, देहलीगेट रोड क्षेत्र का नोडल अधिकारी अशोक कुमार भाटी अधि0अभि0निर्माण व सहयोगी टीम कर निर्धारण अधि0 आरपी सिंह, अवर अभियन्ता आरपी यादव एसएफआई आरसी सैनी को तैनात किया गया है।

नगर आयुक्त ने बताया मोहर्रम पर व्यवस्थाओं को समय से कराए जाने के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ऋतू पुनिया को वरिष्ठ नोडल अधिकारी नामित किया गया है करबला में पूरे एहतराम के साथ सफाई का विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को , करबला में ताजियों को दफ़नाने के लिए गड्ढा खोदने, हाई मास्क लाइट व चरखवालान से करबला तक स्ट्रीट लाइट ठीक कराये जाने के लिये प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश व करबला को आने जाने वाले मार्गो पर पैचवर्क का जिम्मा मुख्य अभियन्ता व करबला, ताजियों के स्थल व जुलूस के मार्गो पर परम्परागत रूप से पेयजल टैंकर लगाने की जिम्मेदारी महाप्रबंधक जल को दी गयी है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि अलीगढ़ गंगा जामुनी तहज़ीब और इल्म़ की नगरी है पवित्र श्रावण मास की भांति मोहर्रम पर भी एक दूसरे की भावनाओं का एहत़राम करें अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर व पॉलीथीन मुक्त अलीगढ़ बनाने के लिये नगर  निगम का सहयोग करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »