NEW English Version

मोहर्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कर्बला नगर आयुक्त-कर्बला इन्तिज़ामिया से व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक दिलाया भरोसा- परंपरागत व्यवस्थाओं को गत वर्ष की भांति ओर बेहतरीन तरीके से नगर निगम कराएगा

अलीगढ़: आगामी 29 जुलाई को मोहर्रम पर शहर और सिविल लाइन में निकलने वाले ताज़ियो/जुलूस की परम्परागत व्यवस्थाओं को बेहतर से बेहतरीन बनाने के लिए शुक्रवार सुबह नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपने अधीनस्थों के साथ ताज़ियो व जुलूस व कर्बला का निरीक्षण किया।

कर्बला में नगर आयुक्त ने कर्बला इन्तिज़ामिया कमेटी और पार्षद मुशर्रफ हुसैन से परंपरागत व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। नगर आयुक्त ने ताज़ियो व जुलूस के परंपरागत रूट मेडिकल रोड दोदपुर शमशाद मार्किट जेलपुल गूलर रोड देहली गेट चरखवालन ईदगाह रोड और कर्बला रोड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सभी रुट सफ़ाई का विशेष अभियान चलाने, निर्धारित रूट पर परंपरागत स्थानों पर पेयजल के टैंकर खाली कराने कर्बला एवं रूट पर पड़ने वाले पेड़ों की कटाई छटाई के साथ-साथ शमशाद मार्केट से जेल की ओर जाने वाले रास्ते पर अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को तत्काल पूरा करने अथवा मोहर्रम के दिन निर्माण कार्य को पूर्ण रूप से बंद करने के निर्देश दिए।

कर्बला में क्षेत्रीय पार्षद मुशर्रफ हुसैन और कर्बला समिति के पदाधिकारियों द्वारा साफ-सफाई कर्बला में वृक्षारोपण हाई मास्क लाइट ठीक कराए जाने का आदेश किया मौके पर क्लस्टर प्रभारी राकेश बाबू टार्जन द्वारा क्षेत्रीय पार्षद और कर्बला समिति से अति महत्वपूर्ण पर्व पर नगर निगम व्यवस्थाओं के संबंध में समन्वय और संवाद न किए जाने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए अंडर ट्रांसफर राजस्व निरीक्षक राकेश बाबू टार्जन को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश प्रभारी अधिष्ठान को दिए।

नगर आयुक्त ने कर्बला समिति के समक्ष अधीनस्थों को 2 दिन में सभी व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा करने की हिदायत दी साथ ही साथ जुलूस के रूट पर पैचवर्क और गड्ढा मुक्ति अभियान को प्राथमिकता पर चलाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य अभियंता सुरेश चंद नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय अशोक सिंह सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी जोनल सफाई अधिकारी दलबीर सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह अनिल आजाद रामजीलाल रमेश चंद सैनी मीडिया सहायक एहसान रब स्टेनो देश दीपक आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »