NEW English Version

ईईएसएल पर फूटा नगर आयुक्त का ग़ुस्सा- फोन न उठाना पड़ा भारी-ईईएसएल कर्मी पंकज सैनी को हटाया- स्ट्रीट लाइटों का ब्योरा किया तलब

अलीगढ़: ईईएसएल कंपनी की लापरवाही, पब्लिक और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से पार्षदों का फोन नहीं उठाने व बंद स्ट्रीट लाइट की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही न करने से ख़फ़ा नगर आयुक्त अमित आसेरी ने ईईएसएल के प्रतिनिधि मंडल कर्मियों और तकनीकी टीम, इंजीनियर बूटा सिंह को आड़े हाथ लेते हुए दो 2 शब्दों में अगले 48 घंटे में सुधार लाने की चेतावनी दी साथ ही साथ नगर निगम के सभी पार्षद वार्ड में लगाई गई एक-एक स्ट्रीट लाइट का जियो टैग ब्योरा तलब किया। नगर आयुक्त ईईएसएल की लापरवाही पर ख़ासे नाराज हुए उन्होंने पार्षदों का फोन ना उठाने वाले ईईएसएल कंपनी के कार्मिक पंकज सैनी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए

इससे पहले अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने प्रभारी लाइट मनोज कुमार प्रभात और ईईएसएल कंपनी टीम के साथ संयुक्त बैठक करके दो टूक शब्दों में सुबह से शाम तक नगर निगम सेवा भवन में बैठकर आईजीआरएस शिकायतों, पार्षद और पब्लिक की लाइट संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराने सर्वे टीम बढ़ाने और मरम्मत के लिए टीम की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त ने ईईएसएल को पार्षदों और पब्लिक की लाइट संबंधी शिकायतों को त्वरित निस्तारण के लिए 20 टीमें लगाने खराब लाइटों का सर्वे कर रोजाना शाम को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ।

अपर नगर आयुक्त ने दो टूक शब्दों में कहा यदि आपकी लापरवाही से वर्तमान त्योहारों में लॉयन ऑर्डर अथवा किसी महिला बुजुर्ग अथवा बच्चे के साथ अंधेरा होने के कारण कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो आप को पूर्ण रूप से उत्तरदाई मानते हुए नगर निगम स्तर से आपके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।20 टीम लगाए खराब लाइट का सर्वे करकेबलोकक सही

नगर आयुक्त ने कहा ईईएसएल कंपनी के के कारण पब्लिक और पार्षदों के बीच में नगर निगम अलीगढ़ की छवि खराब हो रही है इसको कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सुधार का अंतिम अवसर दिया गया है यदि फिर भी सुधार नहीं होता है तो शासन को अवगत कराया जाएगा*

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »