NEW English Version

नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष/महामंत्री को नगर आयुक्त ने दिलायी शपथ।

अलीगढ़: अलीगढ़ नगर निगम कर्मचारी कल्याण सघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सक्सेना और महामंत्री मानवेन्द्र सिंह बघेल नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुये नवनिर्वाचित अध्यक्ष महामंत्री को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

गुरुवार को नगर निगम जवाहर भवन में कर्मचारी कल्याण संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष/महामंत्री का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में नगर आयुक्त अमित आसेरी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह पूजा श्रीवास्तव ने अध्यक्ष/महामंत्री को शासन की नीतियों का अनुश्रवण करने, कर्मचारी हितों की रक्षा और निगम हित में सदैव सकारात्मक सोच के साथ काम करने की शुंभकाॅमनायें दी।

अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा निष्पक्ष और निष्ठापूर्वक कर्मचारी संघ का निर्वाचन कराने के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कर्मचारियों के विश्वास और निष्ठा के अनुरूप काम करने का प्रयास करूँगा, कर्मचारी हितों की रक्षा और निगम हित सदैव सर्वोपरि है कर्मचारियों के हितों और लम्बित मांगों को मजबूती के साथ निगम के अधिकारियों के सहयोग से शासन तक पहुॅचाया जायेगा।

महामंत्री मानवेन्द्र सिंह ने कहा नगर निगम यूनियन एकजुटता का प्रतीक है नगर निगम यूनियन कर्मचारियों के साथ साथ संवैधानिक रूप से पब्लिक की समस्याओं को निस्तारित कराने के लिए हमेशा तात्पर्य रहेंगी-कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान उनका मुख्य लक्ष्य है नगर निगम स्तर से लेकर शासन स्तर तक कर्मचारियों की समस्याओं को पूरी मजूबती के साथ सरकार तक पहुॅचाया जायेगा।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महापौर/नगर आयुक्त सहित महाप्रबंधक जल मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी सहायक अभियंता सिब्ते हैदर अतर सिंह कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष रोबिन केला पूर्व महामंत्री विजय गुप्ता नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार खन्ना महामंत्री राधे धूरी सहित अनेको अधिकारी/कर्मचारी आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »