NEW English Version

कार्यकारणी ने सर्वसम्मति से ₹62828.39 का बजट किया पास- अलीगढ़ के विकास का बजट हुआ सर्वसम्मति से पास- पार्षदों के सुझावों पर हुआ मैराथन चिंतन

अलीगढ़: बुधवार को तेज़ बारिश होने के बावजूद अपने निर्धारित समय से अपराहन 2:00 बजे शुरू हुई महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में अलीगढ़ नगर निगम कार्यकारिणी बजट बैठक नगर निगम जवाहर भवन में हुई। कार्यकारिणी बजट बैठक में माननीय महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में कार्यकारणी सदस्य पार्षद कुलदीप पाण्डेय अंजना गुप्ता दिनेश कुमार दीपू शर्मा मो हफ़ीज़ अब्बासी मो शकीर रीनू सैनी आराधना मित्तल मो गुलजार मो नदीम खान विनोद कुमार मुशर्रफ हुसैन ने अलीगढ़ के विकास के बजट ₹ 62828.39 को सर्वसम्मति से पारित किया।

कार्यकारिणी बैठक परंपरागत वंदे मातरम गीत के साथ हुई तत्पश्चात पार्षद मुशर्रफ हुसैन में कुलदीप पांडे का नाम उपसभापति के लिए रखा जिस पर सभी पार्षदों ने एकमत होकर सर्वसम्मति से उपसभापति के रूप में पार्षद कुलदीप पांडे को चुना माननीय महापौर और नगर आयुक्त महोदय की अनुमति उपरांत कुलदीप पांडे जी को उपसभापति चुना गया। महापौर नगर आयुक्त पार्षद अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

कार्यकारणी समिति ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का अनुमानित प्रस्तावित व्यय के नगर निगम बजट ₹ 62828.39 लाख को सर्वसम्मति ने पास किया। लेखा अधिकारी राजीव कुमार चौधरी ने बताया दिनांक 01.04.2023 को अनुमानित प्रारंभिक अवशेष ₹ 15785.01 लाख बजट(2022-23) की अनुमानित प्रस्तावित आय ₹ 51747.26 लाख कुल योग ₹ 67532.27 लाख बजट (2023-24) का अनुमानित प्रस्तावित व्यय ₹ 62828.39 दिनांक 31.3.2024 को अनुमानित अंतिम/अवशेष ₹4703.88 लाख को कार्यकारिणी अधिवेशन में सर्वसम्मति से पास किया गया।

कार्यकारिणी बैठक में पार्षदों ने जनहित सुझाव दिए जिसमें प्रमुख रुप से पार्षदों के लिए नया सदन, निर्माण कार्य का भुगतान पार्षदों की संस्तुति पर, निर्माण कार्य शुरू होने व निर्माण कार्य पूरा होने का बोर्ड शिलान्यास के साथ लगाया जाए, हर पार्षद क्षेत्र में उनका नाम के 3 स्टील बोर्ड लगाने, कोई भी निर्माण और बड़ा कार्य की कार्यकारिणी और बोर्ड को सूचना दी जाए स्वच्छता वार्ड दफ्तर में कैम्प लगाकर हाउस टैक्स की आपत्ति प्राप्त करना,

आउटसोर्स कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन कराने वार्ड वाइज कैम्प लगाकर ग्रहकर बिलों का वितरण एवं नालो को पाटने या सीवर लाइन डलवाने सेंटर पांइट चौराहे अटल चौक पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति बड़ी लगवाने एवं मूर्ति को कवर करवाये जाने, नाला गैंग से नालियों की सफाई करवाने,

वार्ड 13 मे 150 मीटर कच्चे नालो को पक्का बनवा के हर वार्ड मे पार्षद कार्यालय बनाने व ई-रिक्शा लगाकर डोर डोर टू कचरा लेने शहनशाहबाद जमालपुर नाले के निर्माण के जनहित मे हाउस टैक्स मे 20% की छूट देने वार्ड 83 मे नगर निगम की खाली जगह पर ओवर हैड टैंक लगवाये जाने के पाइप लाइन को बढ़ाने एवं अमृत योजना पेयजल के कनेक्शन के बिल सही करके क्षेत्र मे भेजने के सम्बन्ध मे सुझाव दिया।

प्रस्ताव कार्यकारिणी समिति द्वारा प्रस्ताव उपसभापति का चुनाव प्रस्ताव उत्तर प्रदेश नगर निगम संपत्ति कर चतुर्थ संशोधन नियमावली 2023 अंतर्गत एक मुश्त हाउस टैक्स जमा करने पर 20% छूट 15 अक्टूबर तक, प्रस्ताव नगर निगम अलीगढ के अंतर्गत स्थित व्यवसाय आदि को विनियमित एवं नियंत्रित करने हेतु वर्णिज्य नियंत्रण अनुज्ञप्ति संशोधित उपविधि प्रस्ताव पर आपत्ति मांगी जाने की सहमति हुई, प्रस्ताव नगर स्वान कुकुर बिल्ली बिलाव व अन्य पालतू पशु संबंधी अनुज्ञप्ति नियंत्रण ओर विनीयमन उपविधि-2023 बनाये जाने,

प्रस्ताव डेयरी मालिकों द्वारा गोबर को सार्वजनिक स्थानों पर फेकना व नाले नालियों मे बहाने पर ₹2000 के स्थान पर ₹50000 तक के जुर्माने का प्रस्ताव, प्रस्ताव जलमूल्य सीवर शुल्क की वृद्धि संबंधी प्रस्ताव पर आपत्ति मांगे जाने हेतु सहमति हुई, प्रस्ताव नगर निगम अलीगढ व मै0 इकराटोस के मध्य हुये अनुबंध मे उक्त बदलाव समायोजित करने व अनुबंध के पेनल्टी की शर्त से अवमुक्त करने हेतु व प्रस्ताव मच्छरजनक स्थितियां पैदा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने व अनुपूरक प्रस्ताव 14 वे वित्त आयोग की धनराशि अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के अवशेष कार्यों के लंबित प्रथक प्रथक कार्यों के भुगतान राज्य वित्त आयोग/निगम निधि से कराने संबंधी प्रस्ताव पास हुए।

कार्यकारिणी अधिवेशन में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सचिव सचिवालय मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर यादव, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य अभियंता सुरेश चंद लेखा अधिकारी राजीव चौधरी सीटीओ अशोक सिंह अधिशासी अभियंता निर्माण अशोक कुमार भाटी, मनोज कुमार प्रभात, kna आरपी सिंह cvo राजेश वर्मा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल पूर्व महामंत्री विजय गुप्ता मीडिया सहायक एहसान रब स्टेनो देशदीपक तरुण मोहन पाठक सतेंद्र सिंह प्रशांत तिवारी सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »