NEW English Version

बेहतरीन और ऐतिहासिक इंतजामों का गवाह बना मोहर्रम का जुलूस-अक़ीक़दमन्दो के लिए नगर निगम ने किये बेतरीन इंतजाम

अलीगढ़: शनिवार को पवित्र मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने ताजिए के जुलूस रूट, शाह जमाल ईदगाह और कर्बला में नगर निगम ने बेहतर से बेहतरीन इंतजाम करा कर एक बेहतरीन संदेश सभी शहर वासियों को दिए देने की कोशिश की है शनिवार सुबह 4:00 बजे से शाम होने तक नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी और विशेष रूप से सफाई कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहे खूबसूरती इस बात की रही ताजियों के जुलूस के साथ नगर निगम अधिकारी और कर्मचारी आगे पीछे जुलूस शुरू होने से लेकर कर्बला तक चले और नगर निगम के इंतजामों पर बारीकी से नजर रखी।

नगर आयुक्त अमित आसेरी द्वारा मोहर्रम पर परंपरागत व्यवस्थाओं को बेहतर से बेहतर बनाने का वादा कर्बला समिति और क्षेत्रीय पार्षद से पिछले दिनों किया गया था नगर आयुक्त के वादे को अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया और राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में सभी सेक्टर टीमों ने बखूबी निभाने की कोशिश की। 

ताजियों के जुलूस के साथ नगर निगम टीम ने आगे आगे चलकर झाड़ू लगाई, पानी का छिड़काव किया, छोटे छोटे पत्थर बीने, जगह जगह पानी के टैंकर खड़े किए साथ ही साथ 60 सफाई कर्मचारियों और 8 टाटा टेंपो की टीम जुलूस के आगे और पीछे झाड़ू कूड़ा गंदगी हटाते हुए कर्बला तक साथ चली। नगर निगम के सभी सेक्टर प्रभारी अपनी अपनी टीम के साथ सेक्टर में जुलूस के पहुंचते ही शामिल हुए और कर्बला तक  ताज़ियो के सुपुर्द ए खाक होने तक मौजूद रहे।

अपर नगर आयुक्त/ वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी मीडिया ऋतु पुनिया ने बताया इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से ताजियों के जुलूस और ईदगाह कर्बला रोड पर पूरी निगरानी रखी गई और सुनिश्चित किया गया जुलूस के साथ नगर निगम की टीम साथ चले ताकि किसी भी तरह की कोई कमी होने पर तत्काल इंतजाम किए जा सके। कर्बला इन्तिज़ामिया कमेटी पार्षद और पब्लिक के सहयोग से नगर निगम ने बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं कराने का अपना वादा निभाया है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा नगर निगम अलीगढ़ का प्रयास सभी त्योहारों पर व्यवस्थाओं को बेहतर से बेहतरीन बनाने का रहता है यदि शहरवासी स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व समझें तो नगर निगम का काम और भी आसान हो जाएगा समन्वय, संयोग, संवाद और सराहना हमेशा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करती है मोहर्रम के अवसर पर नगर निगम ने पब्लिक के सहयोग से  बेहतरीन इंतजाम कराने की एक कोशिश की है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »