NEW English Version

ज़ी अनमोल सिनेमा लेकर आया है ‘शनिवार की रात, सितारों के साथ’-आपके चहेते सितारों की सबसे चहेती फिल्मों से सराबोर एक बेमिसाल धमाल!

“जज़्बातों से चलती है आपकी दुनिया, और आपके जज़्बातों से चलते हैं हम” … इस एक लाइन में समाया है ज़ी अनमोल सिनेमा का सार, एक ऐसा चैनल जिसे बेइंतेहा चाहता है सारा देश। इस चैनल ने हमेशा नए भारत, उसके जज़्बातों, उसकी मनोरंजन की जरूरतों और पसंद को लेकर अपनी गहरी समझ साबित की है। खास तौर पर तैयार किए गए अपने कॉन्टेंट के साथ यह चैनल लगातार अपने दर्शकों की पसंद का ख्याल रखने का जज़्बा रखता है।

अपने ब्रांड के वादे – ‘आपकी फैमिली का सिनेमा हॉल’ पर खरा उतरता यह चैनल इस सीज़न में एक बार फिर अपनी मेगा प्रॉपर्टी ‘शनिवार की रात, सितारों के साथ’ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में लेकर आया है, जिन्हें पूरा परिवार मिलकर एंजॉय कर सकता है। इस प्रॉपर्टी में आपके चहेते सितारों की सबसे चहेती ब्लॉकबस्टर फिल्में दिखाई जाएंगी, साथ ही दर्शकों को ऐसी फिल्में देखने का भी मौका मिलेगा जो इस चैनल पर पहले कभी नहीं दिखाई गईं! तो शुरू होगा मनोरंजन का यह सिलसिला, हर शनिवार शाम 7 बजे से, सिर्फ ज़ी अनमोल सिनेमा पर!

Watch the promo here:

29 जुलाई को शुरू होगा धर्म और अधर्म का महायुद्ध! आप भी इस बेमिसाल अनुभव के लिए तैयार हो जाइए, जहां यह चैनल आपके लिए ला रहा है फिल्म ‘आचार्य’, जिसमें पहली बार नजर आएंगे मेगा स्टार चिरंजीवी और मेगा पावर स्टार राम चरण, यानी रियल लाइफ बाप-बेटे की दमदार जोड़ी!! इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह मां जगदंबा के भक्त ‘धर्मस्थल’ की पावन धरती पर अधर्म का नाश करके शांति कायम करने सीना तानकर सामने आते हैं। शानदार नज़ारों, जबर्दस्त एक्शन और असरदार डायलॉग्स से लबरेज़ इस फिल्म में बेहद टैलेंटेड सोनू सूद और खूबसूरत एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

आने वाले हफ्तों में भी ‘शनिवार की रात, सितारों के साथ’ इसी तरह ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बरसात करता रहेगा, जिनमें ‘मास महाराजा’ रवि तेजा के अभिनय से सजी असली एंटरटेनर फिल्म ‘बिग धमाका’ भी शामिल होगी। इसके साथ ही धमाकेदार एक्शन, ड्रामा और रोमांस की कशिश लेकर आएंगे टाइगर श्रॉफ, जो फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में अपराध की काली दुनिया से जंग लड़ते नजर आएंगे।

इसके बाद ‘कार्तिकेय 2’ में होगा रहस्य और रोमांच का एक अद्भुत संसार, जो भगवान श्री कृष्ण की विराट महिमा से प्रेरित है। इसी तरह ‘बिंबिसारा’ एक ऐसी फिल्म है, जिसमें समय में यात्रा करने वाले एक शक्तिशाली और पराक्रमी राजा की महान कहानी है। और फिर आएगी अल्टीमेट पारिवारिक कॉमेडी फिल्म ‘थैंक गॉड’, जिसमें होंगे आपके चहेते सुपरस्टार अजय देवगन और हमारे अपने ‘शेरशाह’ यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा!

लेकिन रोमांच यहीं खत्म नहीं होता! इस कड़ी में चैनल की तरफ से अपने दर्शकों के लिए ‘प्रीमियर देखो, टॉक टाइम जीतो’ नाम का एक अनोखा कान्टेस्ट भी चलाया जा रहा है, जिसमें हर हफ्ते 100 भाग्यशाली प्रतिभागियों को टॉक टाइम जीतने का मौका मिलेगा! उन्हें सिर्फ स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले सवाल का जवाब देना है और अपने जवाब के मुताबिक दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करना है।

तो फिर आपको किस बात का इंतजार है? अपनी तारीखें तय कर लीजिए और ‘शनिवार की रात, सितारों के साथ’ में देखिए अपने चहेते सितारों की सबसे चहेती फिल्में, हर शनिवार शाम 7 बजे से, सिर्फ ज़ी अनमोल सिनेमा पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »