NEW English Version

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों को याद करते हुए नगर निगम ने बनाया अलीगढ़ का जन्मदिवस

अलीगढ़: स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत सभी लोकल बॉडी को अपने शहर के इतिहास को संकलित कर एक नियत तिथि पर शहर का जन्मदिवस मनाए जाने के दिशा निर्देश गत दिनों जारी किए गए थे। अलीगढ़ नगर निगम ने भी बाकायदा अलीगढ़ के ऐतिहासिक धरोहर ऐतिहासिक क्षण और ऐतिहासिक तथ्यों का संकलन करते हुए  1 अगस्त को अलीगढ़ का जन्मदिवस मनाने का निर्णय लिया। पिछले दिनों अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया के नेतृत्व में इसके भव्य आयोजन की समीक्षा की गई और विभाग वाइज़ अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए। मंगलवार एक अगस्त को अलीगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर ऐतिहासिक क्षण और ऐतिहासिक तथ्यों का संकलन करते हुए अलीगढ़ का जन्मदिवस पहली बार मनाया गया l महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया गया जनप्रतिनिधियों पार्षदों, सामाजिक संगठन विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों के सहयोग से अलीगढ़ का पहला जन्म दिवस सादगी से आयोजित किया गया नगरीय क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व महापुरूषों की प्रतिमाओं पर जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से माल्यार्पण किया गया।

अलीगढ़ दिवस के अवसर पर सुबह से ही अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया, राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात अधिशासी अभियंता अशोक भाटी सहित निगम की सभी छोटे बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर जनप्रतिनिधियों के साथ माल्यापर्ण किया और वही अलीगढ़ की उन्नति और विकास के लिए महापुरुषों के पद चिह्व  पर चलने का संकल्प लिया।

माल्यार्पण मे शहर विधायक मुक्ता राजा ने स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर कोल विधायक अनिल पाराशर ने महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर एमएलसी मानवेन्द्र सिंह ने अवंतीबाई चौक पर इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने अहिल्याबाई होल्कर सासनी गेट पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने जननायक कपुरी ठाकुर की प्रतिमा पर राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह ने गणेश शंकर विधार्थी की प्रतिमा पर पूर्व महापौर मो. फुरकान ने अम्बेडकर पार्क मे पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने विवेकानंद पार्क मे पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया l

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »