NEW English Version

क्यू टीवी (QTV) पर फिर एक बार धूम मचाने आ रहा है एक नन्हा भूत

1 अगस्त, 23: भारत के प्रमुख यूथ हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल (क्यू टीवी (QTV)) ने दर्शकों के लिए अनोखी और लाजवाब कहानियाँ पेश करना जारी रखते हुए अपने चर्चित शो ‘भागो भागो भूत आया’ को अपने बाल दर्शकों के लिए फिर से लॉन्च करने की घोषणा की है। चैनल ने यह फैसला अपने पहले लॉन्च के बाद खासकर बच्चों और युवा वर्ग में शो के प्रमुख किरदारों, नन्हे व आदित्य की लोकप्रियता और भारी डिमांड को देखते हुए लिया है।

शो को चाहने वाले एक बार फिर एक शरारती भूत के साथ मनोरंजक कॉमेडी का मजा सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध चैनल, क्यू टीवी पर उठा सकेंगे। शो के प्रमुख कलाकारों में हेथ मकवाना (नन्हे) और गौरव शर्मा (आदित्य) के साथ शीर्षा तिवारी, नमन, सुषमा मुरुदकर, कपिल और नीतू पचौरी जैसे अन्य कलाकार शामिल हैं।

एक हॉन्टेड रिसॉर्ट में अलग-अलग मज़ेदार किरदारों के साथ धूम मचाते एक प्यारे से भूत, ‘नन्हे’ द्वारा मेहमानों के सुकून और मस्ती में बाधा डालते देखना बच्चों के साथ-साथ पूरे परिवार के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है। आदित्य ने अद्भुतरिसॉर्ट में सभी को अपनी चुलबुली शैतानियों से परेशान करने वाले नन्हे भूत को पकड़ने की ठानी है। लेकिन नन्हे को लगता है कि कई अन्य लोगों की तरह ही आदित्य भी उसे पकड़ने में सफल नहीं होगा। भागने और पकड़ने वाला यह बिल्ली और चूहे का खेल आपके घर में हँसी का माहौल बना देगा और आप अपने परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

कॉमेडी से भरपूर इस शो में आदित्य अद्भुतरिसॉर्ट में काम करता है, जो नन्हे की शातिराना चाल से बचने के चक्कर में खुद ही फँस जाता है। दिलचस्प बात यह है कि पूरे रिसॉर्ट पर सिर्फ आदित्य ही एक अकेला ऐसा व्यक्ति है, जो प्यारे नन्हे को देख, सुन और उससे बात कर सकता है। पूरे शो को इस तरह से प्रस्तुत किया गया है, जिससे दर्शक हर एपिसोड के बाद अगले एपिसोड का इंतजार करने पर मजबूर हो जाते हैं। आदित्य और प्यारे नन्हे की लगातार चलने वाली छेड़-छाड़ जादू और मस्ती की दुनिया से भरपूर है।

हालाँकि, सवाल यही है कि नन्हे भूत कैसे बना, आदित्य किस परिस्थिति में खुद को फँसा लेता है और कैसे यह सब कुछ हँसी-खुशी के साथ लोगों को टीवी स्क्रीन्स से बाँधे रखता है। वहीं, एक बार फिर भागो भागो, भूत आया के रिलॉन्च के साथ क्यू टीवी (QTV) ने अपने दर्शकों की एक लम्बी सूची तैयार की है और उनकी डिमांड को पूरा करने के साथ-साथ अलग तरह की, मनोरंजक कहानियों की पेशकश जारी रखी है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »