NEW English Version

आईजीआरएस की समीक्षा-मौके पर न जाने शिकायतकर्ता से फीडबैक न लेना पड़ेगा भारी

अलीगढ़: शुक्रवार को इंदौर से ट्रेनिंग करके लौटे नगर आयुक्त अमित आसेरी ने सेवाभवन कार्यालय में आते ही अपर नगर आयुक्त/ प्रभारी अधिकारी(आईजीआरएस) श्रीमती ऋतु पुनिया के साथ आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा की। नगर आयुक्त ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नेगेटिव फीडबैक को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए उन्होंने समीक्षा करते हुए अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया को निर्देश दिए कि जिन विभाग द्वारा आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नेगेटिव फीडबैक और संबंधित अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता से फीडबैक न लेने और फील्ड में नहीं जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने और वेतन रोकने की कार्रवाई करने की सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने नगर आयुक्त की आश्वस्त किया आईजीआरएस संदर्भों की रोज़ाना शाम को समीक्षा की जा रही है किसी भी शिकायत के डिफॉल्टर होने से 5 दिन 07 दिन व 03 पहले शिकायत की प्रकृति के आधार पर निस्तारित करने का लक्ष्य रखा है स्वास्थ्य विभाग के एसएफआई के स्तर से पेंडिंग शिकायतों पर संबंधित एसएफआई का वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा माननीय मुख्यमंत्री महोदय की सर्वोच्च प्राथमिकता आईजीआरएस है इसमें लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की गई।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »