NEW English Version

भव्य और एतिहासिक मनेगा मेरी माटी-मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान

अलीगढ़: आने वाली स्वतंत्रता दिवस पर मेरी माटी-मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिये गये आदेशों व गाइड लाइन के अनुसार जनसहभागिता के साथ अलीगढ़ नगर निगम द्वारा की जाने वाली गतिविधियों को संचालित किये जाने के लिये नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया के साथ सभी विभागाध्यक्षों अधिकारियों व कर्मचारियांे के साथ समीक्षा की।

नगर आयुक्त ने समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि मेरी माटी-मेरा देश अभियान व हर घर तिरंगा अभियान के लिये सभी जोनल अधिकारी अपने अपने जोन में क्षेत्रीय पार्षद, जनप्रतिनिधि, एनजीओ से समन्वय स्थापित करते हुये इस अभियान को निर्धारित अवधि में अपने अपने जोन में चलाये जाने के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें मेरी माटी-मेरा देश हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिये दिनांक 9 अगस्त से 15 अगस्त के मध्य तिरंगे को सभी जोनल अधिकारी अपने अधिनस्थ स्टाॅफ के सहयोग से नगर निगम में पंजीकृत सभी ई रिक्शों, टैम्पों, बसों पर लगाने के साथ-साथ नगर निगम के सभी वाहनों में तिरंगा अनिवार्य रूप से लगवाना सुनिश्चित करायेगें सभी जोनल अधिकारी अपने अधिनस्थ स्टाॅफ  के सहयोग से अपने अपने जोन में वार्ड निगरानी समिति की बैठक आहुत करेगें जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा राष्ट्रभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुति की जाये।

जन प्रतिनिधियों के साथ प्रार्थना सभा का आयोजन तथा माटी गीत का गायन अमृत कलश हेतु मिट्टी का संग्रहण किया जाना, पंच प्रण लिया लिया जाना बैठक में मेरा वार्ड-मेरा गर्व के साथ स्वच्छता अभियान/श्रमदान व अपने जोन के प्रत्येक वार्ड में 75 पौधों का अमृत वन की स्थापना एवं स्थल चिन्हांकन करेग जोनल अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ अपने जोन के कम से कम 05 स्कूलों में स्वयं उपस्थित रहकर इस अभियान के सम्बन्ध में बच्चों को जागरूक करेगें साथ ही साथ बच्चों के मध्य “अमृत-कलश“ प्रतियोगिता को आयोजित करायेग प्रत्येक जोनल अधिकारी 30 नग कुल 120 नग अमृत कलश अनिवार्य रूप से दिनांक 10.08.2023 तक तैयार कराये जायेगें।

सभी जोनल अधिकारी अपने अधीनस्थ व मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अपने राजस्व निरीक्षक/टीसी व नगर स्वास्थ्य अधिकारी अपने सभी एसएफआई, सफाई नायकों को बीट वाइज़ नामित करते हुये नगरीय क्षेत्र के सभी घरों, प्रतिष्ठानों, सरकारी गैर सरकारी भवनों व्यापारी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगवाने के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें। दिनांक 15 अगस्त को समस्त जोनल अधिकारी अपने अपने पार्षद वार्ड अमृत कलश तैयार कराने एवं क्षेत्रीय पार्षद के साथ अमृत सरोवर स्थल पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण करायेगें।

उन्होनें बताया कि परियोजना अधिकारी डूडा पीएम स्वनिधि लाभार्थियों व प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के भवनों पर झण्डा लगवाना एवं साथ ही अपने यहाॅ कार्यरत स्वयं सहायता समूह के द्वारा झण्डे उपलब्ध करायेगें।

उन्होनें बताया  नगर निगम को प्रशासन द्वारा 135000 झण्डे लगाने का लक्ष्य मिला है नगर निगम द्वारा सभी विभागों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है लगभग 180000 झण्डे लगाने का प्रयास किया जायेगा। नगर आयुक्त ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिये अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है जबकि नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री मनोज कुमार प्रभात को सह नोडल तथा सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद को सह नोडल बनाया गया है।

मेरी माटी-मेरा देश अभियान व हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला मे अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह लेखाधिकारी राजीव चौधरी अधिशासी अभियंता अशोक भाटी कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह जेडएसओ दलवीर सिंह कर अधीक्षक  सभापति यादव बेचैन सिंह रामकिशोर कमल एसएफआई रामजीलाल विशन सिंह अनिल आजाद योगेंद्र यादव प्रदीप पाल रमेश चंद सैनी अनिल सिंह स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक एहसन रब लिपिक तरुण पाठक सौरभ पीओ डूडा प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »