NEW English Version

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में 761 करोड़ रूपए की लागत से कामाख्यानगर-दुबुरी खंड के 4 लेन के चौड़ीकरण का लोकार्पण और 34 करोड़ रूपए की लागत मोटेर से बनेर तक लाडुगांव से होकर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में 761 करोड़ रूपए की लागत से कामाख्यानगर-दुबुरी खंड के चार लेन के चौड़ीकरण का लोकार्पण और 34 करोड़ रूपए की लागत मोटेर से बनेर तक लाडुगांव से होकर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 5 अगस्त, 2019 के दिन ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ने का काम किया था। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर ना केवल मुख्यधारा में शामिल हुआ है बल्कि वहां शांति के साथ विकास का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।

श्री अमित शाह ने कहा कि आज यहां कामाख्यानगर-दुबुरी खंड के चार लेन के चौड़ीकरण का काम राष्ट्र को समर्पित हुआ है। 51 किलोमीटर लंबे खंड पर हुए इस कार्य पर 761 करोड़ रूपए की लागत आई है। यह राजमार्ग ओडिशा के खनिज समृद्ध अंगुल और ढेनकनाल ज़िलों को राज्य के बाकी हिस्सों और नेश्नल हाईवे के माध्यम से देश के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि देश का भाग्य, विकास, अर्थतंत्र का विकास राजमार्गों के साथ जुड़ा होता है।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 9 वर्षों में देश में राजमार्गों के विकास के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि आज कालाहांडी के मोटेर से बनेर तक लाडुगांव के रास्ते होकर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की भी शुरूआत हुई है। लगभग 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर ये कार्य 34 करोड़ रूपए की लागत से होगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को बहुत महत्व दिया गया है और इसके लिए किसी प्रकार के बजट की भी कमी नहीं होने दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता है।

श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने फास्ट टैग से फास्टर टोल कलेक्शन, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में दक्षता, विवादों का शीघ्र समाधान, सूचना-प्रौद्योगिकी पर ज़ोर, वित्त पोषण के वैकल्पिक तरीके ढूंढना आदि का एक वैज्ञानिक समन्वय कर राजमार्गों के निर्माण की गति को बहुत बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राजमार्गों के निर्माण से स्वाभाविक रूप से देश में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है।

उन्होंने कहा कि ओडिशा के लिए भी मोदी सरकार ने कई विकास परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनसे राज्य के अर्थतंत्र को गति मिली है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 में कहा था कि जब तक देश के पूर्वी हिस्से का विकास नहीं होता, तब तक देश का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जब हम देश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों को विकास के पैमाने पर एकसमान लाते हैं, तभी देश का विकास हो सकता है। इसके लिए नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूर्वी क्षेत्र को हमेशा तवज्जो दी और ओडिशा को भी विशेष तवज्जो देने का काम किया है।

श्री शाह ने कहा कि एक जमाने में यह पूरा क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित था, लेकिन पिछले 9 सालों में नरेन्द्र मोदी सरकार ने राज्य सरकारों को साथ लेकर, नक्सलवाद पर नकेल कसने का सफल प्रयास किया है और उसके नतीजे भी आए हैं। श्री शाह ने कहा कि नक्सलवाद पर नकेल कसने में ओडिशा और राज्य के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक ने हमेशा केन्द्र सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ने के प्रति कटिबद्ध है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने ओडिशा के लिए बहुत सारा काम किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में पिछली सरकार के समय Devolution और Grant-in-aid के तहत 1,14,000 करोड़ रूपए दिए गए थे, जबकि मोदी सरकार ने दोनों Heads के तहत 4,57,000 करोड़ रुपए देने का काम किया है।

इसके अलावा, कुल आवंटन को 3 लाख करोड़ रूपए से बढ़ाकर 18 लाख करोड़ करने का काम मोदी सरकार ने किया है, 6 गुने से भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ओडिशा में रेलवे के लिए 10,000 करोड़ रूपए दिए, 800 करोड़ रूपए की लागत से इंडियन ऑयल की पाइपलाइन का काम किया, IIT-भुवनेश्वर और एम्‍स बनाने का काम किया, भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान केंद्र भी यहां खोला, ESI अस्पताल, भुवनेश्वर का उन्‍नयन किया गया और 1500 बिस्‍तर वाले वाले एम्स, भुवनेश्वर की स्थापना भी की गई।

श्री अमित शाह ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ओडिशा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के 40 लाख किसानों को फायदा मिला, जल जीवन मिशन के तहत 54 लाख घरों में शुद्ध पीने का पानी पहुंचा, 90 लाख शौचालय बनाए गए, 3 करोड़ 25 लाख लोगों को प्रतिमाह प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल मुफ्त दिया जा रहा है, 6 लाख उज्ज्वला कनेक्शन दिए गए और 17 लाख ग्रामीणों के लिए घर बनाने का काम भी नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि ओडिशा प्राकृतिक आपदा संभावित राज्य है लेकिन मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक ने मोदी सरकार के आपदा प्रबंधन के हर इनीशिएटिव को जमीन पर उतारा है और खुद कई नए इनिशिएटिव लेकर पूरे देश को ये बताया है कि जब केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर काम करते हैं, तो प्राकृतिक आपदा के प्रभाव को कम किया जा सकता है। श्री शाह ने कहा कि 1999 में ओडिशा में आए साइक्लोन में हज़ारों लोगों ने जान गंवाई थी लेकिन आज जब भी ओडिशा में साइक्लोन आता है, तब ज़ीरो कैज़्युअल्टी होती है, जिसे पूरी दुनिया में सराहा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने NDRF, NDMA के माध्यम से आपदा प्रबंधन को शासन का स्वभाव बनाने का काम किया है और ओडिशा सरकार ने इसमें पूरा समर्थन दिया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »