NEW English Version

अन्तर्विद्यालयी युवा संसद विमर्श-2023 का भव्य आगाज

विद्यालयी स्तर पर विद्यार्थियों के भीतर लोकतांत्रिक समझ विकसित कराते हुए संसदीय कार्य प्रणाली व अनुशासन के मूल्यों को आत्मसात कराता अन्तर्विद्यालयी युवा संसद विमर्श- 2023 का दिनांक 05.08.2023 को संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर, हरहुआ, वाराणसी में भव्य आगाज हुआ। इस युवा संसद के उद्घाटन समारोह में पधारे विशिष्ट  अतिथियों में श्री सौरभ श्रीवास्तव (माननीय विधायक कैंट वाराणसी), श्रीमती पूनम मौर्या (जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं श्री कौशलेन्द्र सिंह जी (पूर्व महापौर वाराणसी) के पदार्पण ने विद्यार्थियों में अजस्र ऊर्जा का संचार किया। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम के आरम्भ की औपचारिक उदघोषणा के पश्चात विद्यार्थियों की निर्धारित कमेटियों में वाद-विवाद, परस्पर संवाद एवं त्वरित वाकपटुता का जो दृष्टांत दिखायी दिया वह अपने आप में विलक्षण था।

उल्लेखनीय है कि इस वृहद युवा संसद में कुल 11 समितियों में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 600 से ज्यादा विद्यार्थियों के भाग ले रहें हैं। इनमें प्रमुख समितियाँ लोकसभा, राज्यसभा, ऑल इंडिया पॅालिटिकल पार्टी मीट, नीति आयोग, जनमंच, उत्तर-प्रदेश विधानसभा, स्थानीय प्रतिनिधि संवाद तथा संविधान सभा हैं। सभी समितियों का संचालन हर क्षेत्र के अनुभवी कार्यकारी बोर्ड द्वारा संचालित होगा जो देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आकर इस युवा संसद में सम्मिलित होंगे और अपना निष्पक्ष निर्णय देंगे। इस युवा संसद का उद्देश्य हर एक युवा को एक जागरूक नागरिक बनाना है।

विशिष्ट  अतिथि श्री सौरभ श्रीवास्तव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों के भीतर सबसे पहले ज्ञान अर्जन आवष्यक है और राजनीति की सही समझ द्वारा उनमे देश के संचालन एवं कुशल वाद-विवाद की क्षमता विकसित होगी। श्रीमती पूनम मौर्या जी ने महिला शिक्षा एवं उनकी राजनीति में सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। श्री कौशलेन्द्र सिंह जी (पूर्व महापौर वाराणसी) ने विद्यार्थियों को समझाया कि अन्तर्दृष्टि के बिना लोकतंत्र सम्भव ही नहीं है। हमारे युवा अच्छी षिक्षा के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत आधार दे सकते हैं।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने कहा कि लोकल रिप्रेजेंटेटिव डॉयलॅाग कमेटी पूरे भारत में पहली बार इस युवा संसद के माध्यम से संज्ञान में आयी है, जिसकी उन्होंने भरपूर सराहना की और उन्हांने विद्यार्थियों में राजनीति की समझ के साथ कैरियर बनाने और ज्ञानार्जन पर भी बल दिया। संस्था के सह-निदेशक श्री आयुष्मान सिंह जी ने पधारे सभी विशिष्ट जन एवं अभ्यागतों के प्रति हृदय से कृतज्ञता ज्ञापित की। संस्था निदेशिका डॉ. वन्दना सिंह जी ने कहा कि इस युवा संसद के माध्यम से निश्चित  रूप से हमारी युवा पीढ़ी में लोकतंत्र की अच्छी समझ विकसित होगी जिससे वे एक सुदृढ़ समाज की परिकल्पना को सार्थक कर सकेंगे। इस युवा संसद में वर्तमान एवं भूतपूर्व पार्षदों की उपस्थिति भी प्रेरणादायी रही। 

प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह जी ने विभिन्न विद्यालयों से आये प्रतिभागी एवं उनके शिक्षकों से अपनी सशक्त सहभागिता द्वारा कल का कार्यक्रम भी सफल बनाने की अपील की।

इस युवा संसद में हमारे नॉलेज पार्टनर अमर उजाला, रेडियो पार्टनर रेड एफ.एम. तथा इलेक्ट्रॅानिक मीडिया पार्टनर न्यूज स्टेट उत्तर-प्रदेश की भूमिका अति सराहनीय है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »