NEW English Version

आईजीआरएस में लापरवाही पड़ी भारी-जीएम जल का तलब किया स्पष्टीकरण-3 एसएफआई का रोका वेतन

अलीगढ़: मा. मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त अमित आसेरी ने इसमें लापरवाही बरतने वालो को अपने रडार पर ले लिया है लगातार नेगेटिव फीडबैक आने वाली आईजीआरएस शिकायतों में आदेशों के बावजूद सुधार न होने पर नगर आयुक्त अमित आसेरी ने महाप्रबंधक जल का स्पष्टीकरण तलब किया वही दूसरी ओर नगर आयुक्त की नाज़ाज़गी और एक्शन पर अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने भी स्वास्थ्य विभाग संबंधी आईजीआरएसई में लापरवाही व लगातार नेगेटिव फीडबैक पर सख्त एक्शन लेते हुए एसएफआई सर्किल 05 सर्किल 08 और सर्किल 03 का अगले आदेशों तक वेतन निर्गत करने पर रोक लगा दिया है।

मंगलवार को जनसुनवाई के पहले नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया और राकेश कुमार यादव के साथ आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा करते हुए शिकायतों पर लगातार नेगेटिव फीडबैक आने को गंभीरता से लेने की हिदायत दी उन्होंने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को सभी ज़ोनल अधिकारियों से आईजीआरएस संदर्भों में फील्ड फिजिट टेलीफोनिक शिकायतकर्ता से बात करना को प्राथमिकता दी जाए जो ज़ोनल अधिकारी इसमें लापरवाही लगातार कर रहे है उन्हें चेतावनी व सुधार न होने पर विभागीय कार्यवाई करने के निर्देश दिए।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने बताया शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्य आईजीआरएस में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नही किया जाएगा रोज़ाना समीक्षा के साथ साथ शिकायतों पर फ़ीडबैक लिया जाएगा।

सुबह 10:00 से 2:00 जनसुनवाई में नगरायुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम सेवाभवन में “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के तहत जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ऋतु पूनिया उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद,सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र,प्रभावी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात को बैठाकर नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में नगरायुक्त अमित आसेरी के समक्ष शिकायतकर्ता शांति देवी ने गली मे गोबर की वजह से गंदगी होने के संबंध मे आरसी शर्मा ने नाले की पटरीयां टूट जाने से आवागमन बाधित होने के संबंध मे संजू बजाज ने अवैध अतिक्रमण करने के संबंध मे भोला शंकर ने नालियों की सफाई कराने के संबंध मे मनीष वर्मा ने सड़क एवं नाली पर अतिक्रमण करने के संबंध मे समस्या बतायी l

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »