NEW English Version

शैक्षिक संवाद मंच का वार्षिक समारोह 24, 25 एवं 26 नवंबर को चित्रकूट में

प्रदेश समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

अतर्रा (बांदा)। शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक समारोह 24 से 26 नवंबर, 2023 के मध्य चित्रकूट में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में शैक्षिक संगोष्ठी, शैक्षिक मुद्दों पर संवाद, प्रखर शिक्षाविदों के व्याख्यान, वैज्ञानिक प्रयोग प्रदर्शन, शिक्षक सम्मान कार्यक्रम, पर्यटन, नौका विहार, काव्य सम्मेलन, चार पुस्तकों और संवाद पत्रिका के विमोचन सहित कई अन्य गतिविधियां आयोजित होंगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों  के साथ ही अन्य प्रदेशों से शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। उक्त निर्णय गत दिवस मंच के संस्थापक प्रमोद दीक्षित मलय की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा और पंजीकरण प्रक्रिया शीघ्र ही घोषित की जाएगी।

उक्त जानकारी देते हुए  दुर्गेश्वर राय ने बताया कि शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश गिजुभाई बधेका के आदर्शों का अनुसरण कर विद्यालयों को आनंदघर बनाने की ओर निरंतर प्रयासरत है। बैठक में मंच की नियमित गतिविधियों यथा पुस्तक परिचर्चा, मासिक बैठक, गिजुभाई बधेका की जयंती, मंच का स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आदि के आयोजन पर निर्णय लिया गया। जनपद स्तर पर गठित टोलियों का मंडल के अन्य जनपदों में विस्तार का निर्णय लिया गया। मंच की पत्रिका शैक्षिक संवाद हेतु लेख भेजने हेतु आग्रह किया गया।

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर संचालित विभिन्न प्रकोष्ठों का विलय किया जाएगा ताकि सभी प्रकोष्ठ एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर सकें। यह भी तय हुआ कि अब हर महीने के दूसरे शनिवार को बैठक होगी। बैठक में सीमा मिश्र, प्रतिमा यादव, डॉ. श्रवण गुप्ता, माधुरी त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, साधना मिश्रा, विनीत मिश्रा, दुर्गेश्वर राय, कमलेश कुमार पाण्डेय, रश्मि मिश्रा, अशोक प्रियदर्शी, रामकिशोर पांडेय, ऊषा रानी, पवन तिवारी, डॉ. राजकुमार यादव, अर्चना वर्मा, मोनिका सिंह, कुमुद, स्मृति दीक्षित, ऋतु श्रीवास्तव आदि प्रदेश समिति सदस्यों ने प्रतिभाग कर अपने विचार एवं सुझाव दिये।

प्रमोद दीक्षित मलय शिक्षक, बाँदा (उ.प्र.)
प्रमोद दीक्षित मलय
शिक्षक, बाँदा (उ.प्र.)
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »