NEW English Version

आगामी त्योहारों पर चाक चौबंद इंतजामों के लिए महापौर और नगर आयुक्त ने साफ-सफाई की जानी जमीनी हकीकत- सुबह-सुबह शहर की तंग गलियों की सफाई का जाना हाल

अलीगढ़ नगर निगम: वर्तमान सावन मास और आगामी स्वतंत्रता दिवस रक्षाबंधन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहारों को देखते हुए महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने साफ सफाई के लये जिम्मेदार सभी एसएफआई को दो टूक शब्दों में कार्यशैली में सुधार, शहर के धार्मिक स्थल बाजार मुख्य मार्ग व एंट्री पॉइंट को कूड़ा मुक्त कर बनाने के साथ साथ खाली प्लॉट में कूड़ा डालने वालों पर सख्ती करने की कड़ी हिदायत दी।

बुधवार को सुबह सवेरे महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से सराय लवरिया उदय सिंह जैन रोड दिल्ली गेट खैर रोड चरक वालन रोड जंगल गाड़ी बाईपास तुर्कमान गेट सराय काबा, जीटी रोड मसूदाबाद पान दरीबा रोड श्याम नगर सेंटर प्वाइंट क्षेत्रों में भ्रमण किया और साफ-सफाई का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी को मुख्य मार्गों पर साफ सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर मौके पर महापौर और नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात से त्योहारों के टाइम सफाई व्यवस्था और कचरा उठाने की टाइमिंग के बारे में जानकारी ली मौके पर महापौर ने दो टूक शब्दों में आने वाले त्योहारों को देखते हुए चुस्त दुरुस्त सफाई व्यवस्था और समय से कूड़ा उठान व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए तो वही नगर आयुक्त ने सफाई और कचरा उठाने के उपरांत दोबारा कचरा और गंदगी करने वालों के विरुद्ध शमन शुल्क और नोटिस की कार्रवाई नहीं करने पर एसएफआई को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा सफाई में लापरवाही और गंदगी करने वालों के विरुद्ध चालान न करने वाले एसएफआई चिन्हित किए जाएंगे उन्होंने मौके पर सभी जोनल अधिकारियों को फील्ड में निकल कर शमन शुल्क वसूली और चालान की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से रोजाना कराने के निर्देश दिए।

मंगलवार को श्याम नगर क्षेत्र में बंद नालियों की समस्या लेकर आई महिलाओं की शिकायत का संज्ञान लेते हुए महापौर और नगर आयुक्त ने स्थानीय पार्षद पति गुनीत मित्तल के साथ मौके पर महिलाओं से संवाद किया और समस्या का समाधान तत्काल कराए जाने के लिए मुख्य अभियंता और जीएम जल को निर्देश दिए

नगर आयुक्त ने आगामी त्योहारों को देखते हुए कूड़ा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ए टू ज़ेड को दिन में दो पारी में कूड़ा नियमित उठाने के साथ साथ रात्रि में भी मुख्य मार्ग से कूड़ा उठाने व शहर के उठाये जाने वाले सभी कूड़े को ए टू ज़ेड प्लांट पर ही अनिवार्य रूप से पहुँचने के निर्देश दिए।

*नगर आयुक्त ने कहा अगले 3 दिनों में यदि कूड़ा व तंग गली व मुख्य मार्गो की सफाई व कूड़ा उठाने की व्यवस्था व चालान की कार्यवाई में सुधार नही होता है तो सम्बन्धित एसएफआई ज़ोनल अधिकारी व प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे और कड़ी कार्यवाई की जाएगी।*

महापौर ने कहा आगामी स्वतंत्रता दिवस रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान संपूर्ण नगरीय क्षेत्र में युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा पब्लिक से अपील है इस अभियान में नगर निगम का सहयोग करें कचरा अपने नियत स्थल पर ही डालें कचरा उठाने के उपरांत दोबारा न डाले

नगर आयुक्त ने कहा नगर निगम अलीगढ़ सभी त्योहारों पर पूरी शिद्दत के साथ अपनी मैकेनिकल और मैनुअल मैनपॉवर के माध्यम से बेहतर से बेहतरीन साफ सफाई व्यवस्था कराने के लिए प्रयासरत है शहर वासियों से अनुरोध है नगर निगम के इस प्रयास में नगर निगम का सहयोग करें क्योंकि सहयोग की भावना से ही स्वच्छता की परिकल्पना सार्थक सिद्ध हो सकती है।

निरीक्षण में पार्षद नरेंद्र सैनी अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया, राकेश कुमार यादव महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य अभियंता सुरेश चंद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी जेड एस ओ दलवीर सिंह मीडिया सहायक अहसान रब कौशल शर्मा आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »