NEW English Version

पार्षद वार्डों में स्थापित हुए अमृत कलश- जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पंच प्रण की ली शपथ

आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर देशव्यापी अभियान  मेरी माटी-मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान का आधार जहां एक और जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में देशभक्ति और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ तो वहीं नगर निगम के सभी 90 पार्षद वार्ड में अमृत कलश के साथ पंचप्रण की शपथ  लेते हुए इस देशव्यापी अभियान को जनांदोलन का रूप देने का प्रयास किया।

‌मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान तहत नगर निगम अलीगढ ने जन सहभागिता के साथ सभी पार्षद वार्डों मे अमृत कलश की स्थापना करवायी एवं देश के वीर शहीदों को नमन एवं वंदन करते हुए पंच प्रण की शपथ दिलवायी l अमृत कलश की स्थापना पर माननीय पार्षद वार्ड संख्या 59 असलम नूर, 80 जीनस बेगम, 85 नसरीन, 64 गुलजार अहमद, 73 शबाना असलम, 75 सबा खान, 65 अकील अहमद, 79 उस्मान, 90 रिहाना बेगम, 70 मुनमुन खान, 48 शाहिद अली, 24 बॉबी कुमार, 45 मोहम्मद शाकिर, 46 इमरान खान, 49 पुष्पेंद्र जादौन, 52 नईम अहमद, 81 मोहम्मद नदीम, 55 तारीख, 61 आमना बेगम, 74 नीलाफोर, 63 आराधना मित्तल, 25 सुनील कुमार, 33 विमलेश बघेल, 36 स्नेह सिंह, 38 स्वर्ण लता, 41 निरंजन सिंह, 53 भूपेंद्र, 57 सुभाष चंद्र शर्मा, 58 अनिल कुमार, 67 संजय पंडित, 76 दीपू शर्मा, 82 हरीश कुमार, 3 सुमन देवी, 9 लाल सिंह, 12 वीनेश, 22 हरिओम सिंह, 7 रश्मि माहोर, 17 महावीर सिंह, 18 अगनलाल, 28 पवन कुमार, 60 राजबहादुर, 62 छोटेलाल, 1 ओमवती, 5 पूनम, 27 योगेश, 20 करण सिंह, 13 नसी अहमद, 84 नूर अब्बासी, 47 आसिफ, 72 मोहम्मद हफीज, 4 विमलेश, 43 अंजना गुप्ता, 16 आजाद सिंह, 23 नीलम, 50 योगेंद्र पाल सिंह, 6 रीनू ,29 नरेंद्र सैनी, 35 विनीत कुमार, 51 उम्मेद आलम, 66 हारून, 68 अब्दुल मुट्टलिब, 77 अमरीन निशा, 83 मुशर्रफ हुसैन, 21 सूरज सिंह, 44 मोहम्मद असलम, 8 नरेंद्र पाल सिंह, 15 केला देवी, 31 पुष्पा देवी, 37 कुलदीप पांडे, 42 नरेंद्र कुमार, 56 शाहीन, 69 योगेश कुमार, 71 मोहम्मद आदिल, 78 गंगा जोशी, 10 अंशु अग्रवाल, 87 खालिदा, 2 मनोज, 11 पार्वती देवी, 14 दिनेश जादौन, 32 हरिशंकर, 40 हितेश कुमारी, 54 राजीव कुमार, 30 दिनेश, 19 विनोद माहोर, 34 सुरेंद्र प्रताप, 26 राजकुमार ने अमृत कलश की स्थापना करते हुए देश के वीर शहीदों को नमन एवं वंदन करते हुए पंचप्रण की प्रतिज्ञा ली।

वहीं जिला प्रशासन इस अभियान के लिए कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें महापौर प्रशांत सिंहल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, नगर आयुक्त अमित आसेरी, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा, नगर निगम से अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया, अप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, पूजा श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार, प्रभात अधिशासी, अभियंता अशोक कुमार भाटी मीडिया सहायक अहसान रब सौरभ सिंह आदि की मौजूदगी में विभिन्न स्कूलों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी वही कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में मेरी माटी मेरे देश अभियान की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार नगर निगम द्वारा देश के अमर वीर सपूतों की स्मृति शिलाफ़कलम की लगाई गई।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »