NEW English Version

भारत के युवा आइकन रणविजय सिंह ने रियल कबड्डी लीग में हिस्सेदारी ली

इन्वेस्टर और ब्रांड प्रमोटर के रूप में रियल कबड्डी लीग में शामिल हुए अभिनेता रणविजय सिंह

भारत के युवा आइकन और आंत्रप्रेन्योर रणविजय सिंह एक स्टेकहोल्डर और ब्रांड प्रमोटर के रूप में रियल कबड्डी लीग से जुड़े हैं, जो इसके प्रचार को बढ़ावा देने में प्रत्यक्ष रूप से योदगान देंगे। लीग में उनके शामिल होने से इसके सुदृढ़, गतिशील और मनोरंजक होने की उम्मीद काफी बढ़ गई है।

पिछले सीज़न में भी रणविजय ने रियल कबड्डी लीग में अपनी हिस्सेदारी दिखाई थी। इस बार न सिर्फ इन्वेस्टर, बल्कि एक ब्रांड प्रमोटर की भूमिका निभाकर भी वे लीग से अपने रिश्ते को और भी अधिक मजबूत कर रहे हैं। रियल कबड्डी के सीज़न 3 की शुरुआत सितंबर के आखिर में होना तय है। रणविजय की लीग में हिस्सेदारी के तहत इसे सिर्फ दर्शकों का एक नया समूह ही नहीं मिलेगा, बल्कि अधिक से अधिक ब्रांड्स और विज्ञापनदाता भी इसके प्रति आकर्षित होंगे।

लीग से एक बार फिर से जुड़ने को लेकर उत्साहित रणविजय सिंह ने कहा, “मैं रियल कबड्डी शुरू से ही देखता रहा हूँ और मुझे लगता है कि लीग में सबकी भूमिका काफी शानदार रही है। मैं इस खेल का बहुत बड़ा फैन हूँ। मेरा ऐसा मानना है कि क्रिकेट के बाद यदि कोई लीग लोकप्रिय हो सकती है, तो वह सिर्फ और सिर्फ कबड्डी है। मेरे लिए इस लीग का हिस्सा बनना किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है, क्योंकि मैं हमेशा से भारत में लीग पर आधारित किसी खेल का हिस्सा बनना चाहता था।”

इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए, शुभम चौधरी, संस्थापक, अटलांचर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ने कहा, “इसमें कोई दो राय नहीं है कि रणविजय वास्तव में बहुत बड़े कबड्डी फैन हैं, और मुझे खुशी है कि वे सिर्फ एक इन्वेस्टर के रूप में ही नहीं, बल्कि ब्रांड प्रमोटर के रूप में भी लीग के साथ जुड़ रहे हैं। मुझे यकीन है कि उनका यह साथ, हमें और भी अधिक लोगों से जुड़ने में सक्षम बनाएगा। हम खेल के साथ ही साथ मनोरंजन को भी बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं, और साथ ही युवाओं से इससे गहनता से जुड़ने का अनुरोध करते हैं। हम यह दर्शाने के लिए तत्पर हैं कि भारत के युवा आइकन से बेहतर इस लीग में और कोई नहीं हो सकता हैं।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »