NEW English Version

मेरी माटी मेरा देश अभियान वह हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम ने निकली तिरंगा रैली

अलीगढ़: नगर निगम द्वारा तिरंगा रन रैली घन्टाघर से होते हुए सेवा भवन से लाल डिग्गी सर्किल होते हुए वापिस सेवा भवन तक निकाली गयी  तिरंगा रैली में राजकीय इंटर कॉलेज अलीगढ़ पब्लिक स्कूल टीकाराम इंटर कॉलेज टीकाराम डिग्री कॉलेज ब्लॉसम स्कूल एनसीसी कैडेट्स विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारी स्काउट एंड गाइड स्कूलों के छात्र विभिन्न रोटरी व इनरव्हील क्लब के सदस्य मौजूद रहे। नगर निगम सेवा भवन में तिरंगा रैली के पहुंचने पर महापौर प्रशांत सिंघल ने नगर आयुक्त अमित आसेरी सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी स्कूली छात्र-छात्राओं अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को पंच प्रण की शपथ दिलाई। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री एवं ओजस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में देशवासियों के दिलों में मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति संविधान के प्रति वफादारी का जज्बा इस अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंच रहा है अलीगढ़ नगर निगम ने इस तिरंगा रैली के माध्यम से खूबसूरत देशभक्ति का संदेश देने का एक सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा अभियान से अलीगढ़ का कोई भी घर तिरंगा से अछूता न रहे हर घर तिरंगा देश की ताकत आपसी प्रेम का प्रतीक बने।

नगरायुक्त अमित आसेरी ने कहा देशव्यापी अभियान मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान ने हमें यह अवसर दिया है  कि हम अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने इतिहास को और भी करीब से जाने, क्योंकि जब आप आजादी के संघर्ष के बारे में पढ़ेंगे और उसे करीब से जानने का प्रयास करेंगे तो आपको पता लगेगा कि भारत ने कैसे-कैसे वीरों को जन्म दिया है और उन लोगों में इतना आत्मविश्वास था, और देश को लेकर इतना प्रेम था कि वह अपने प्राण भी त्याग करने को तैयार थे

नगरायुक्त ने कहा माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप देशव्यापी मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान की वज़ह से हमारी आज की पीढ़ी जान सकेगी कि भारत को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों को कितने संघर्षों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।

अपर नगरायुक्त/नोडल अधिकारी ऋतु पूनिया ने बताया तिरंगा रन रैली के माध्यम से अलीगढ़ नगर निगम का प्रयास हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का रूप देखकर उत्सव की तरह मनाने का है इस प्रयास में अलीगढ़ वासियों के सहयोग की नगर निगम को बेहद ज़रूरत है हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाएं। उन्होंने  ऐतिहासिक तिरंगा रैली के लिए नगर निगम की पूरी टीम और माननीय पार्षद स्कूल कॉलेज एनजीओ एनसीसी कैडेट्स स्काउट गाइड बधाई के पात्र हैं जिनकी मौजूदगी में भव्य और ऐतिहासिक रैली संपन्न हो सकी।

तिरंगा रैली की व्यवस्थाएं सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, मनोज कुमार प्रभात नगर स्वास्थ्य अधिकारी, लेखा अधिकारी राजीव कुमार चौधरी नाज़िर संजय सक्सेना मीडिया सहायक अहसान रब द्वारा बेहतरीन तरीके से की गई।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा इस ऐतिहासिक तिरंगा रैली के माध्यम से अलीगढ़ नगर निगम ने शहर वासियों को अपनी ऐतिहासिक धरोहर व विरासत के गौरव पर गर्व करने का संदेश देने का एक सराहनीय प्रयास किया है।

तिरंगा रैली में समस्त पार्षदों के साथ राजकीय नौरंगी लाल इंटर कॉलेज ब्लॉसम स्कूल टीकाराम डिग्री कॉलेज टीकाराम इंटर कॉलेज अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के छात्र एवं छात्राएं 

मुख्य अभियंता सुरेश चंद उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाज़ा मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर लेखा अधिकारी राजीव कुमार चौधरी सीटीओ अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी सिब्ते हैदर कर्नल निशीथ सिंघल आरपी सिंह सभापति यादव राजकिशोर कमल बेचैन सिंह दलवीर सिंह कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेन्द्र सिंह बघेल विजय गुप्ता रमेश चंद सैनी अनिल आजाद बिशन सिंह अनिल सिंह रामजीलाल प्रदीप पाल योगेंद्र यादव स्टेनो देश दीपक एहसान रब संजय कुमार नीतू विनय अकील संदीप शादाब विजय गुप्ता आलोक वर्मा  हाकिम सिंह नगर निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के समस्त अधिकारी/कर्मचारी, समस्त राजस्व निरीक्षक एसएफआई, सफ़ाई सुपरवाइजर विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारी डॉ तरुण, विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं अध्यापक अध्यापिकाये, स्काउट एंड गाइड एनसीसी के कैडेट, पुलिस के जवान, रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »