NEW English Version

विप्रो कंज़्यूमर केयर एंड लाईटिंग का चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन नये रूप में हुआ महाराष्ट्र में रिलॉन्च 

यह रिलॉन्च नए चंद्रिका साबुन के विज्ञापन के साथ मेल खाता है जो आयुर्वेद की शक्ति के माध्यम से पीढ़ियों के ज्ञान को प्रकट करता है

भारत की अग्रणी एफएमसीजी कंपनियों में से एक, विप्रो कंज़्यूमर केयर एंड लाईटिंग ने अपने परंपरागत ब्रांड, चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन का महाराष्ट्र में रिलॉन्च किया है। इस रिलॉन्च का अनावरण उनके नए विज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें दिखाया गया है कि यह साबुन किस प्रकार कई पीढ़ियों के ज्ञान के साथ त्वचा की देखभाल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए त्वचा में निखार और स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहा है। इस नए टीवीसी के साथ यह ब्रांड अपने उपभोक्ताओं को अपने देश का ग्लो प्रदान कर रहा है, और इस साबुन की 80 साल से ज्यादा समय की विरासत पर बल दे रहा है।

चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन के इस नए पैक को महाराष्ट्र में इसके उपभोक्ताओं की पसंद के अनुरूप विशेष रूप से तैयार किया गया है, जो बाजार में नए उपभोक्ताओं के साथ भी संबंध को मजबूत करता है। यह नया साबुन नए आकार और नई पैकेजिंग में पेश किया गया है, जिसने इसे और ज्यादा आकर्षक बना दिया है। प्रमाणित आयुर्वेदिक फॉर्मुलेशन का उपयोग कर चंद्रिका ने अपने साबुन का नवनिर्माण कर इसे महाराष्ट्र में और ज्यादा ग्राहकों तक पहुँचाया है और क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ स्थापित की है।

आयुर्वेदिक स्किन केयर की तकनीकों में प्राकृतिक सामग्री और व्यक्तिगत देखभाल पर बल दिया जाता है, इसलिए इसमें त्वचा को साफ करने, पोषण देने और इसकी सुरक्षा करने तथा त्वचा की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए औषधियों, तेलों, एवं अन्य प्राकृतिक सामग्री का उपयोग किया जाता है। चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन अद्वितीय आयुर्वेदिक विधि के साथ एकमात्र साबुन है, जिस पर आठ दशकों से ज्यादा समय से भरोसा किया जा रहा है। चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन के इस नए फॉर्मूले में त्वचा में सुधार लाने वाले आयुर्वेदिक तत्वों का उपयोग किया गया है, जिनका परामर्श पारंपरिक आयुर्वेद में दिया जाता है। ये सामग्रियाँ असाधारण परिणाम देने के लिए सामंजस्य में काम करती हैं। और त्वचा को सर्वाधिक फायदे प्रदान करने के लिए इन सामग्रियों को नारियल तेल में भिगोया जाता है, जो उनके अर्क को सोखकर उन्हें और ज्यादा प्रभावशाली बना देता है।

महाराष्ट्र के बाजार में चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन के रिलॉन्च के बारे में श्री नीरज खत्री, चीफ एग्जीक्यूटिव,  कंज़्यूमर केयर बिज़नेस, इंडिया एवं साउथ एशिया ने कहा, ‘‘चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन पिछले 8 दशकों से निखरी त्वचा के लिए लाखों लोगों का एक भरोसेमंद ब्रांड है। भारत में हमें यह देखकर गर्व होता है कि यह ब्रांड अभी भी आयुर्वेद की शक्ति और हमारी परंपराओं एवं विधियों में हमारे उपभोक्ताओं के विश्वास का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे विकास की योजना के अंतर्गत हम इस विश्वास को मजबूत करने और अपने संदेश को नए उपभोक्ताओं तक पहुँचाने पर केंद्रित हैं। इसके साथ ही हम महाराष्ट्र में एक नए अपडेटेड फॉर्मूला और नई पैकेजिंग में चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन के रिलॉन्च की घोषणा करके बहुत उत्साहित हैं। हमें चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन के अद्वितीय और शक्तिशाली फॉर्मुलेशन पर विश्वास है और हम अपने उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ उत्पाद देने एवं इस क्षेत्र में विस्तार करने के लिए तत्पर हैं।’’

एस प्रसन्ना राय, वाईस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग, विप्रो कंज़्यूमर केयर एंड लाईटिंग ने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि उपभोक्ता स्किनकेयर के लिए आयुर्वेद की ओर जा रहे हैं। चंद्रिका सदैव से इस परंपरा का नेतृत्व करता है, और हर पीढ़ी का ग्राहक अपनी स्किन को स्वस्थ एवं निखरा हुआ बनाए रखने के लिए इस ब्रांड पर भरोसा करता है। महाराष्ट्र में यह रिलॉन्च का अभियान हमारे उपभोक्ताओं को एक भरोसेमंद एवं प्रभावी हुआ समाधान प्रदान करने के लिए है, जो उन्हें अपनी जड़ों की ओर वापस ले जाए एवं अपने देश का ग्लो प्रदान करे। चंद्रिका की 80 साल की विरासत महाराष्ट्र में हमारे उपभोक्ताओं को सदियों से चली आई विधि एवं ज्ञान के आधार पर बेहतरीन स्किन केयर समाधान प्रदान करेगी। चंद्रिका के इस नए व आकर्षक अध्याय में हम महाराष्ट्र में अपने उपभोक्ताओं के लिए विश्वसनीयता व भरोसे के अपने वादे के साथ अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।”

नए चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन का 75 ग्राम का पैक महाराष्ट्र में किराना स्टोर, सुपर मार्केट, मॉल्स और पूरे देश में ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर 32 रु. के एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) में मिलेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »