NEW English Version

इस स्वतंत्रता दिवस पर ज़ी सिनेमा हफ्ते भर के रोमांच के साथ लेकर आ रहा है दो जबर्दस्त वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर्स – ‘रावणासुर’ और ‘छत्रपति’

ज़ी सिनेमा के साथ मनाइए आज़ादी का उत्सव सपरिवार… देखिए ब्लॉकबस्टर फिल्में 12 अगस्त से लगातार! स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एक जज़्बात है, और ज़ी सिनेमा इसे बखूबी महसूस करता है। इस साल इस जश्न का उत्साह दोगुना करते हुए यह चैनल शनिवार 12 अगस्त से नॉन-स्टॉप ब्लॉकबस्टर फिल्में दिखाने जा रहा है।

इंडिपेंडेंस डे पर फिल्मों के प्रीमियर्स का डबल धमाका होगा, जिसमें दोपहर 1 बजे मास महाराजा – रवि तेजा की ‘रावणासुर’ और रात 8 बजे बेहद टैलेंटेड बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की फिल्म ‘छत्रपति’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर्स होंगे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

इस जश्न की शुरुआत होगी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ के साथ – एक ऐसी फिल्म जिसने दुनिया के मंच पर भारतीय सिनेमा की शान बढ़ाई और हर भारतीय को गर्व से भर दिया। राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे सितारों से सजी यह भव्य फिल्म 12 अगस्त को रात 8 बजे दिखाई जाएगी। इसके बाद 13 अगस्त को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर दस्तक देगी फिल्म ‘अखंडा’, जो हमें बहादुरी और जांबाज़ी के शानदार सफर पर ले जाएगी। 14 अगस्त को इस चैनल पर आएगी रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’, जो देश की रक्षा की खातिर आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी जंग से सराबोर होगी।

“इस दुनिया में अगर कोई मुझे रोकने वाला शख्स मौजूद है, तो वो मैं हूं…” बेमिसाल मास महाराजा रवि तेजा के इस डायलॉग में समाया है उनके किरदार का दम और दर्शकों पर उनकी मजबूत पकड़! 15 अगस्त को दोपहर 1 बजे जोरदार नज़ारों, जानदार कहानी और जबर्दस्त एक्शन से भरपूर फैंटेसी एक्शन फिल्म ‘रावणासुर’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होगा। उसी दिन रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर  फिल्म ‘छत्रपति’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर भी होगा, जो धमाकेदार एक्शन, दमदार डायलॉग्स और जोरदार अदाकारी के साथ आपकी फैमिली वॉच-लिस्ट में जान डाल देगी।

इस फिल्म में लोकप्रिय हीरो बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास, जोश से भरी नुशरत भरूचा, प्रतिभाशाली एक्ट्रेस भाग्यश्री और टैलेंटेड शरद केलकर ने अपने अभिनय का दम दिखाया है। “जो दूसरे के लिए जिए वो कहलाता है ‘छत्रपति’…!” तो आप भी शिवा के इस सफर में शामिल हो जाइए, जो अन्याय के खिलाफ लड़ने और अपने परिवार से मिलने के मिशन पर निकलता है। यह एसएस राजामौली की इसी नाम की फिल्म का हिंदी रीमेक है, जिसे ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ की टीम ने ही लिखा है। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म आपके पूरे परिवार का जमकर मनोरंजन करेगी।

प्रीमियर्स के इस डबल धमाके के अलावा 15 अगस्त का दिन ‘बिग धमाका’ और ‘आचार्य’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से खचाखच भरा होगा। इसी दिन फिल्म ‘गदर – एक प्रेम कथा’ का भी स्पेशल शो होगा, जो दर्शकों के दिलों दिमाग में एक बार फिर वही जादू जगा देगा।

इसके बाद 16 अगस्त को थैंक गॉड, कार्तिकेय 2, वलिमई और बिंबिसारा जैसी फिल्मों के साथ यह जश्न जारी रहेगा। तो आप भी इस शानदार जश्न के लिए तैयार हो जाइए, 12 अगस्त से, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »