NEW English Version

आजादी का अमृत महोत्सव और 77वा स्वतंत्रता दिवस  नगर निगम में मनाया गया धूमधाम से-महापौर और नगर आयुक्त ने  फहराया तिरंगा

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम सेवा भवन और जवाहर भवन में संयुक्त रूप से प्रातः 10.15 तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने से पहले सुबह 7 बजे परंपरागत नगरीय क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया

परंपरागत नगर निगम सेवा भवन प्रांगण में भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में माल्यार्पण उपरांत महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त अमित आसेरी अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव सहित  सभी पार्षद अधिकारी कर्मचारियों ने विश्व के सबसे बड़े और सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र, तिरंगे के सम्मान, संविधान को सशक्त बनाने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों ने संकल्प लिया। 

सेवा भवन में विभिन्न स्कूलों से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को महापौर नगर आयुक्त अपर नगर आयुक्त व पार्षदों अधिकारी कर्मचारी ने शॉल उड़ाकर माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पार्षद अनिल सेंगर अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त राज किशोर सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेन्द्र सिंह पूर्व महामंत्री विजय गुप्ता सफ़ाई मजदूर संघ के अध्यक्ष राजकुमार खन्ना पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी महामंत्री राधे धूरी आदि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और आजादी के महत्व को समझाते हुए कहा, “भारतीय होने पर गर्व है बड़ी शिद्दत और कुर्बानी से ये आज़ादी मिली है इस आजादी के असली महत्व को देश के हर एक नागरिक को समझने की बेहद जरूरत है आजादी के अमृत काल में हम सभी देशवासियों को तन की आजादी के साथ-साथ मन की अनंत इच्छाओं से भी आजादी प्राप्त करने की जरूरत है।”

कार्यक्रम की व्यवस्थायें सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह व स्टोर कीपर संजय सक्सेना कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव व विजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया -कार्यकम की फ़ोटो/कवरेज/प्रेस पब्लिक ब्रीफिंग मीडिया सहायक अहसन रब द्वारा की गई।

कार्यक्रम में नगर निगम के सभी माननीय पार्षद की उपस्थिति में  उप नगर आयुक्त राज किशोर, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सुश्री पूजा श्रीवास्तव मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर यादव, मुख्य अभियंता सुरेश चन्द, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह लेखा अधिकारी राजीव कुमार चौधरी अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी  सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, लक्ष्मण सिंह योगराज  कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह, कर अधीक्षक राजेन्द्र सिंह, सभापति यादव आरके किशोर, बेचन सिंह अंकित सिंह, सीपी सिंह, ललित जौहरी, कौशल शर्मा, राजकुमार बंसल देशदीपक एसएफआई अनिल आजाद बिशन सिंह अनिल सिंह, प्रदीप पाल, रामजीलाल योगेंद्र यादव आलोक वर्मा प्रवीण सिंह सहित अनेकों अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »