NEW English Version

‘मेरी माटी मेरा देश’ केसरिया बाना में सजा विद्यालय परिसर

देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस को संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल गिलट बाज़ार एवम् कोइराजपुर शाखा के विद्यार्थियों ने पूरे उल्लास एवम् जोश के साथ मनाया।आज़ादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत पूरे विद्यालय ने मेरी माटी मेरा देश के उद्घोष के साथ माँ भारती को नमन किया। केसरिया बाना में सजा पूरा विद्यालय परिसर एक अखण्ड भारत के रूप में परिलक्षित हो रहा था । संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी निदेशिका डॉ वंदना सिंह जी एवम् उपनिदेशक श्री आयुष्मान सिंह जी ने ध्वजारोहण कर भारत माता को नमन किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

सुंदर समूह गीतों एवम् विभिन्न वाद्य यंत्रों के अद्भुत ताल समन्वय के साथ मंच पर विद्यार्थियों को पूरा जोश एवम् उत्साह दिखाई दिया। वहीं मुख्य शाखा के विद्यार्थियों ने भी समूह नृत्य ये दिल की मशालें एवम् एक चिड़िया अनेक चिड़िया जैसी भावपूर्ण नृत्य नाटिका के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। संस्था सचिव महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें भ्रष्टाचार मुक्त अखण्ड भारत का निर्माण करना है जिसके लिए वर्तमान युवा को शपथ लेनी होगी। विद्यालय की निदेशिका महोदया ने विद्यार्थियों को सच्चे मायनों में भारत की आज़ादी का महत्व समझाया और कहा कि वर्तमान भारत बदल रहा है।

प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह ने विद्यार्थियों को तत्पर रहते हुए अपने राष्ट्र के उत्तरदायित्व और कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने का महत्व समझाया ।स्काउट गाइड क्लब के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 के विद्यार्थी वेदान्त तिवारी , सिमरन गिरी तथा मनस्वी द्वारा किया गया ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »