NEW English Version

हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2

बुंदेलखंड क्षेत्र की पहली ऑनलाइन शेफ प्रतियोगिता बुंदेली शेफ एक बार फिर, देशवासियों के सामने बुंदेली जायके का स्वाद लेकर आ रहा है। बुंदेलखंड ट्रूपल द्वारा आयोजित क्षेत्र की पहली शेफ प्रतियोगिता के दूसरे सीजन की शुरुआत 8 सितम्बर को पहले ऑडिशन के साथ होगी। जबकि कुल 6 ऑडिशन, 2 क्वाटर फाइनल, सेमीफाइनल व दिसंबर के पहले सप्ताह में होने वाले फाइनल के साथ, यह प्रतियोगिता लगभग 3 महीने चलेगी।

इच्छुक उम्मीदवार https://bit.ly/bundelichef के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा, प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश में आने वाले बुंदेलखंड के सभी जिलों समेत क्षेत्र से संबंधित अन्य शहरों की रहवासी महिलाएं भी हिस्सा ले सकती हैं। विजेता प्रतिभागी को 50 हजार तक के पुरस्कार ससम्मान भेंट किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत सेल्फ डिजिटल ब्रांडिंग से लेकर आकर्षक गिफ्ट आइटम्स शामिल हैं।

  • 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा
  • प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग
  • बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार  

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बुंदेलखंड ट्रूपल चैनल प्रमुख आसिफ पटेल ने कहा कि, “बुंदेलखंड को अपनी समृद्ध संस्कृति सभ्यता के लिए जाना जाता है, और खानपान के मामले में यह क्षेत्र अपनी एक अलग पहचान रखता है। बुंदेली शेफ के पहले सीजन को मिली भरपूर सराहना और लोगों की डिमांड ने हमें एक बार फिर बुंदेली महिलाओं के हाथों में छिपी शेफ प्रतिभा को उजागर करने के लिए प्रोत्साहित किया है। निश्चित ही हम अधिक से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद कर रहे हैं।”

बता दें कि बुंदेली शेफ प्रतियोगिता के पहले सीजन के जरिये, क्षेत्रीय पकवानों की एक विशाल रेंज देखने को मिली थी, जिसे देशभर के फ़ूड लवर्स द्वारा भरपूर समर्थन मिला था। इसे ध्यान में रखते हुए चैनल प्रबंधन ने प्रतियोगिता के दूसरे सीजन की घोषणा की है। वहीं ऑनलाइन शुरुआत के साथ प्रतियोगिता का फाइनल झांसी में होना तय हुआ है, जबकि कार्यक्रम से जुड़ी अन्य ताजा जानकारी चैनल व बुंदेली शेफ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से एकत्र की जा सकती हैं। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »