NEW English Version

छात्र-छात्राओं को किया गया पौधा वितरण व देखभाल की दिलाई गई प्रतिज्ञा

वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना करना अत्यंत कठिन है। वृक्षारोपण करने के साथ-साथ उनकी एक समय सीमा तक देखभाल करना अत्यंत आवश्यक होता है यह हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है उक्त संबोधन पूर्वांचल के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ अजय तिवारी ने पहल मनोचिकित्सा एवं परामर्श केंद्र, वाराणसी द्वारा आयोजित निशुल्क पौधा वितरण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में दिया।

पहल संस्था वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ मनोज तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि वृक्ष न केवल लोगों के जीवन का आधार है बल्कि पेड़ों का मानसिक स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हम सभी को वृक्षारोपण अवश्य करनी चाहिए इससे हमें प्राण आयु के साथ-साथ अनेक लाभ मिलता है उन्होंने यह बताया कि यह यह पौधा वितरण कार्यक्रम बेस इंडिया सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र- छात्राओं को अशोक, जामुन, अमरूद, बेल, शीशम, सागवान व अन्य के पौधे प्रदान किए गए तथा उन्हें इसके रोपण व देखभाल की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुराग तिवारी, राकेश दुबे, रामाशीष पटेल, संजय सिंह, गौरव पांडेय, हर्षित तिवारी, सुशील मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया। अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन पहल संस्था, वाराणसी के समन्वयक राजेश उपाध्याय ने किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »